Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे शॉटगन द्वारा ज्यादा किल्स किए जा सकते हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में शॉटगन्स को कई लोग इस्तेमाल करते हैं। इस तरह की गन्स काफी ताकतवर रहती है लेकिन कई लोग इसे सही तरह से यूज नहीं करते हैं। हालांकि, कुछ तरीकों से इन मामलों में सुधार किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे Free Fire MAX में शॉटगन्स को अच्छी तरह उपयोग कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे शॉटगन द्वारा ज्यादा किल्स किए जा सकते हैं

1) शॉटगन्स की रेंज जरुरी है

youtube-cover
Ad

शॉटगन्स में लिमिटेड रेंज होती है और डैमेज भी ज्यादा रहता है। हालांकि, इन गन्स की रेंज कम रहती है। ऐसे में अगर आप दूर से हमला करेंगे, तो डैमेज कम होगा और कई बार विरोधी नॉक ही नहीं होगा। आपको क्लोज रेंज में शॉटगन का इस्तेमाल करना होगा। कई प्लेयर्स दूर से इसे इस्तेमाल करने की गलती करते हैं। इससे आपको किसी भी तरह से फायदा नहीं होगा।


2) हथियार का चुनाव

youtube-cover
Ad

Garena ने शॉटगन्स में ढेरों अच्छे-अच्छे विकल्प जोड़े हैं और ऐसे में किसी एक को चुनना अमूमन प्लेयर्स के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हालांकि, अगर सही शॉटगन का चुनाव किया जाए, तो बहुत ज्यादा फायदा होगा। दरअसल, आपको M1887 या M1914 का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इन गन्स का डैमेज 90 से ज्यादा है और मूवमेंट स्पीड भी अच्छी है।


3) क्रॉसहेयर प्लेसमेंट

youtube-cover
Ad

क्रॉसहेयर की प्लेसमेंट जरुरी है क्योंकि शॉटगन्स की रेंज कम होती है। अगर आप फाइट में अगर सही तरह से निशाना नहीं लगाएंगे, तो आपके नॉक होने के चांस बढ़ जाएंगे। ऐसे में क्रॉसहेयर को फाइट में सही जगह रखना जरुरी है। एक्यूरेसी के मामले में क्रॉसहेयर की प्लेसमेंट से बहुत ज्यादा फायदा होता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने और गन उपयोग करने का तरीका अलग रह सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications