Free Fire MAX में शॉटगन्स को बहुत पसंद किया जाता है। शॉटगन अपने जबरदस्त डैमेज के लिए जानी जाती है। ऐसे में शॉटगन को इस्तेमाल करने के लिए कुछ तरीकों का इस्तेमाल करके आप ज्यादा फायदा उठा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में शॉटगन को इस्तेमाल करने के 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे शॉटगन को प्रोफेशनल प्लेयर्स की तरह उपयोग किया जा सकता है
3) हमेशा ही बुलेट्स को लोड करके रखें
शॉटगन्स में कम बुलेट्स रहती हैं। ऐसे में बुलेट्स को हमेशा ही लोड करके रखना सही विकल्प रह सकता है। फाइट्स के दौरान बुलेट्स को रीलोड करने में कई बार प्लेयर्स चूक जाते हैं। आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए। रीलोड करके रखने की आदत बनाना हर तरह की गन के लिए अच्छी चीज़ माना जाता है।
2) क्राउच पोजीशन में शूट करें
क्राउच पोजीशन में रहने से रिकोईल कम होता है और स्थिरता बढ़ जाती है। ऐसे में डैमेज देने में फायदा मिलता है। आपको हमेशा ही क्लोज रेंज में क्राउच पोजीशन में आकर फाइट्स करनी चाहिए। इस तरह से शुरुआत में दिक्कत हो सकती है। हालांकि, बाद में इससे आपको फायदा मिल सकता है।
1) कैरेक्टर्स का सही चुनाव करें
Free Fire MAX में कुछ कैरेक्टर्स का कॉम्बिनेशन बनाकर आप शॉटगन्स का सही तरह से इस्तेमाल कर पाएंगे। आप नीचे दिए गए कॉम्बिनेशन को उपयोग कर सकते हैं:
- Caroline - शॉटगन को साथ रखते हुए मूवमेंट स्पीड बढ़ाता है
- Moco - विरोधी को टैग कर देता है
- Hayato - आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ता है
- Iris (एक्टिव) - ग्लू वॉल पर हमला होने पर विरोधी की जगह पता चल जाती है
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने शॉटगन्स के इस्तेमाल को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रह सकता है।)
