3 तरीके जिनसे Free Fire MAX में क्लोज रेंज की फाइट्स जीत सकते हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई फाइट्स में जीत दर्ज करना चाहता है। इसी बीच रेंज का भी अहम किरदार रहता है। अमूमन क्लोज रेंज में होने वाली लड़ाई काफी खतरनाक साबित होती है। कई लोग इसमें सर्वाइव नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे क्लोज रेंज में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

Ad

3 तरीके जिनसे Free Fire MAX में क्लोज रेंज की फाइट्स जीत सकते हैं

1. सही हथियार का चुनाव करें

youtube-cover
Ad

गेम में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए सही गन का चुनाव करें। क्लोज रेंज के लिए असॉल्ट राइफल्स या SMG अच्छा विकल्प है। शॉटगन भी अच्छी चीज़ है। क्लोज रेंज के लिए इस श्रेणी की गन बेहतरीन साबित हो सकती है। अगर आप मिड रेंज की गन्स का चुनाव करेंगे, तो आपको बहुत हद तक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

2. हेडशॉट्स लगाएं

youtube-cover
Ad

क्लोज रेंज में फाइट्स जीतने के लिए सिर पर निशाना लगाना सबसे अच्छी चीज़ होगी। हेड पर डैमेज सबसे ज्यादा पड़ता है और ऐसे में कुछ ही शॉट्स में आप विरोधी को धराशाई कर सकते हैं। क्लोज रेंज फाइट्स में जीत दर्ज करने के लिए कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा निशाना सिर पर लगे।

3. लगातार मूव करते रहें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में एक जगह पर रहने से विरोधियों के लिए आपको स्पॉट करना और निशाना साधना आसान हो जाता है। इसी के चलते आपको लगातार मूव करते रहना चाहिए। आप जम्प, क्राउड और अन्य तरह की मूवमेंट्स दिखा सकते हैं। इससे आपके ऊपर निशाना लगाना मुश्किल होगा और क्लोज रेंज में आपके प्रदर्शन में बहुत हद तक सुधार आएगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर अलग अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications