Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे फाइट्स में आसानी से जीत दर्ज की जा सकती है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में प्लेयर्स के लिए फाइट्स जीतना सबसे अहम रहता है। कई लोग इसमें संघर्ष करते हैं और कुछ टिप्स से प्रदर्शन में सुधार हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे फाइट्स में आसानी से जीत दर्ज की जा सकती है।

Ad

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे फाइट्स में आसानी से जीत दर्ज की जा सकती है

3) कैरेक्टर्स और पेट्स की ताकत का उपयोग करें

youtube-cover
Ad

अगर आप फाइट्स के दौरान बिना कैरेक्टर और पेट के लड़ेंगे, तो हार लगभग पक्की होगी। आजकल हर कोई कैरेक्टर्स और पेट्स का इस्तेमाल कर रहा है। इनके पास अनोखी ताकत होती है और मैच के दौरान फाइट्स में इनकी ताकत से आप फायदा उठा सकते हैं। DJ Alok और Robo का कॉम्बिनेशन बनाया जा सकता है। इसके अलावा भी अच्छे विकल्प हैं।


2) अच्छे रिफ्लेक्स और निशाना रखें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में फाइट के दौरान अमूमन प्लेयर नॉक इसी कारण से होते हैं कि प्लेयर्स जल्दी विरोधियों के खिलाफ रियेक्ट नहीं करते या फिर उनके निशाने कनेक्ट नहीं होते हैं। ऐसे में दिक्कत हो सकती है। आपको सेंसिटिविटी सेटिंग्स और HUD में बदलाव करना चाहिए। इससे रिकोईल कम होता है और निशाना बेहतर हो जाता है। सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में कई प्लेयर्स को ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे में वो नीचे दी गई सेटिंग्स को अप्लाई कर सकते हैं:

  • जनरल : 90 से लेकर 100
  • रेड डॉट: 90
  • 2X स्कोप: 85
  • 4X स्कोप: 70 से लेकर 80
  • स्नाइपर स्कोप: 58 से लेकर 60
  • फ्री लुक: 67

1) अच्छे हथियारों का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में अगर आपको फाइट्स जीतनी है, तो बेहतर हथियारों का होना जरुरी है। इसी कारण प्लेयर्स को असॉल्ट राइफल्स, SMG और शॉटगन्स को क्लोज रेंज के लिए रखना चाहिए। असॉल्ट राइफल मिड रेंज में भी काम आ जाती है। लॉन्ग रेंज के लिए मार्क्समैन या स्नाइपर शानदार विकल्प है। आप नीचे दिए गए कुछ कॉम्बिनेशन इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • AK + M1887
  • WOODPECKER + MP40
  • SCAR + MP40

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने खेलने के तरीके को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications