3 बड़े कारण क्यों Free Fire MAX में Beaston पेट का इस्तेमाल करना चाहिए

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को अनेक पेट्स के विकल्प मिल जाते हैं। सभी में अलग-अलग प्रकार की ताकत देखने को मिलती है। Beaston पेट के पास Helping Hand ताकत मौजूद है, जो फेंकने वाले आयटम्स पर आधारित है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 बड़े कारण बताएंगे कि क्यों Beaston पेट का इस्तेमाल करना चाहिए।


3 बड़े कारण क्यों Free Fire MAX में Beaston पेट का इस्तेमाल करना चाहिए

1) आयटम्स को लंबी दुरी तक फेंक पाएंगे

youtube-cover

इस बैटल रॉयल गेम में खिलाड़ियों को फेंकने वाले फायदेमंद आयटम्स मिलते हैं, जिसमें ग्लू वॉल, ग्रेनेड, स्मोक और फ्लैश शामिल हैं। इनका उपयोग करके विरोधियों को फिनिश किया जा सकता है। Beaston पेट का इस्तेमाल करके फेंकने वाले आयटम्स को लंबी दुरी तक थ्रो कर सकते हैं और विरोधियों को डैमेज देकर नॉक कर सकते हैं। इस वजह से यह पेट काफी लाभदायक माना जाता है।


2) आक्रामक गेम खेलने में मददगार

youtube-cover

इस बैटल रॉयल गेम में Beaston पेट का इस्तेमाल करके आक्रामक गेम खेल सकते हैं, क्योंकि विरोधियों को फेंकने वाले आयटम्स की मदद से कन्फ्यूज कर सकते हैं। फिर सीधे पुश करके ज्यादा से ज्यादा किल निकाल सकते हैं। अगर प्लेयर्स कैंपिंग करेंगे, तो दुश्मनों के द्वारा खत्म हो सकते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को विरोधियों के ऊपर चतुराई से हमला करना होगा।


3) रैंक पुश कर सकते हैं

youtube-cover

Free Fire MAX में रैंक पुश करना आसान काम नहीं होता है। सभी प्लेयर्स अलग-अलग तरीकों की मदद से रैंक पुश करते हैं। हालांकि, Beaston बढ़िया पेट है, जिसका उपयोग करके तेजी से रैंक पुश कर सकते हैं। इस पेट को Wukong कैरेक्टर के कॉम्बिनेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं और विरोधियों के सामने बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में Beaston पेट का इस्तेमाल करने को लेकर लेखक ने अपनी राय व्यक्त की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है)

App download animated image Get the free App now