3 बड़े कारण क्यों Free Fire MAX में Pug पेट का इस्तेमाल करना चाहिए

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को लगातार नए-नए पेट्स मिलते रहते हैं। मौजूदा समय में 25 से ज्यादा पेट्स मिल जाएंगे। सभी में अनोखी ताकत देखने को मिलती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 बड़े कारण बतांएगे कि क्यों Pug पेट का इस्तेमाल करना चाहिए।

Ad

3 बड़े कारण क्यों Free Fire MAX में Pug पेट का इस्तेमाल करना चाहिए

1) लुक के लिए बढ़िया है

लुक के लिए बढ़िया है (Image via Garena)
लुक के लिए बढ़िया है (Image via Garena)

इस बैटल रॉयल गेम में कई पेट्स के विकल्प हैं, जिन्हें बिना ताकत के प्रस्तुत किया गया है। Pug पेट में किसी भी प्रकार की ताकत नहीं देखने को मिलती है। अगर भविष्य में डेवलपर्स के द्वारा कुछ बदलाव किया जाता है, तो खिलाड़ियों के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह पेट लुक के मामले में खिलाड़ियों को काफी पसंद आता है, जिसे सभी कैरेक्टर्स के कॉम्बिनेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ad

2) अनोखे एक्शन्स और स्किन्स

youtube-cover
Ad

इस गेम के अंदर खिलाड़ियों को सभी आयटम्स की खास स्किन्स देखने को मिल जाएगी। इनका उपयोग करते हैं, तो मैदान पर काफी फायदा होता है। खिलाड़ियों को Pug पेट में बेहतरीन स्किन्स और एक्शन्स देखने को मिल जाएंगे, जिनका उपयोग करके मैदान पर अनोखा प्रभाव डाल सकते हैं। यह सभी चीजें लेवल के आधार पर अनलॉक हो जाएगी, जिन्हें पेट सेक्शन में जाकर क्लेम कर पाएंगे।


3) कम कीमत में खरीद सकते हैं

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में खिलाड़ियों को आयटम्स खरीदने के लिए डायमंड्स खर्च करने पड़ते हैं। आपको बता दें कि Pug पेट की कीमत 199 डायमंड्स हैं, जिसे स्टोर में जाकर खरीद सकते हैं। अगर प्लेयर्स डिस्काउंट प्राप्त करना चाहते हैं, तो डिस्काउंट वाउचर लगा सकते हैं, जिससे कीमत में छूट मिल जाएगी।

(नोट: इस आर्टिकल में Pug पेट का इस्तेमाल करने को लेकर लेखक ने अपनी राय व्यक्त की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications