3 बड़े कारण क्यों Free Fire MAX के रैंक मोड में K कैरेक्टर का उपयोग किया जाना चाहिए

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स की कोई कमी नहीं है। इसी वजह से सही कैरेक्टर का चुनाव काफी ज्यादा अहम बन जाता है। K कैरेक्टर को बहुत पसंद किया जाता है। इस कैरेक्टर के पास Master of All नाम की ताकत है। आपको EP के मामले में काफी फायदा होता है। कई लोगों के मन में सवाल होता कि यह कैरेक्टर इस्तेमाल करना चाहिए, या नहीं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों K कैरेक्टर का खिलाड़ियों को रैंक मैचों में उपयोग करना चाहिए।

Ad

3 बड़े कारण क्यों Free Fire MAX के रैंक मोड में K कैरेक्टर का उपयोग किया जाना चाहिए

1- 50 EP बढ़ जाती है

K कैरेक्टर का इंट्रो (Image via Garena)
K कैरेक्टर का इंट्रो (Image via Garena)

K कैरेक्टर की मदद से आप EP बढ़ा सकते हैं। यह कैरेक्टर आपकी अधिकतर 50 EP बढ़ा सकता है। EP की मदद से मूवमेंट में फर्क पड़ता है और हेल्थ भी इससे बढ़ती है। इसी वजह से K कैरेक्टर काफी उपयोगी बन जाता है। यह आपको EP के मामले में कभी दिक्कत नहीं देगा।

Ad

2- कूलडाउन बेहद कम है

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में K कैरेक्टर का उपयोग रैंक मोड में फायदेमंद इस कारण से भी है कि इसका कूलडाउन काफी कम है। आपको बता दें कि इस कैरेक्टर का कूलडाउन सिर्फ 6 सेकेंड्स का है। एक ओर जहां कैरेक्टर्स डेढ़ से दो मिनट तक ले लेते हैं, उसी बीच यह कैरेक्टर जल्दी-जल्दी आपको फायदा पहुंचा सकता है।


3- सिर्फ आपको नहीं, बल्कि दोस्तों को भी मदद मिलेगी

K कैरेक्टर (Image via Garena)
K कैरेक्टर (Image via Garena)

K ऐसा कैरेक्टर है, जो सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि दोस्तों को भी फायदा कराता है। जो साथी आपके 6 मीटर के करीब मौजूद है, उसका EP कन्वर्जन रेट 600% तेजी से होता है। इसी वजह से यह बहुत फायदेमंद विकल्प है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स की पसंद को लेकर अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications