3 बड़े कारण क्यों Free Fire MAX में Dreki पेट का उपयोग करना चाहिए

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स गेम का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं। वर्तमान में गेम के अंदर कुल 25 से ज्यादा अनोखी ताकत वाले पेट्स के विकल्प देखने को मिल जाएंगे। आप सभी खिलाड़ी स्टोर सेक्शन में जाकर मनपसंद पेट को डायमंड्स का इस्तेमाल करके खरीद सकते हैं। Dreki पेट आक्रामक गेम खेलने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 बड़े कारण बताने वाले हैं कि क्यों Dreki पेट का इस्तेमाल करना चाहिए।

Ad

3 बड़े कारण क्यों Free Fire MAX में Dreki पेट का उपयोग करना चाहिए

3) आक्रामक गेम खेलकर अच्छे किल निकाल सकते हैं

youtube-cover
Ad

Dreki गेम का अनोखा पेट माना जाता है, जिसमें Dragon Glare नाम की खास ताकत मौजूद है। इस पेट का उपयोग करके आक्रामक तरीके से गेम खेल सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा विरोधियों को किल कर सकते हैं। अगर खिलाड़ियों को K/D रेश्यो मेंटेन रखना है, तो उनके लिए Dreki बेहतरीन विकल्प है। इस पेट की कीमत 699 डायमंड्स हैं, जिसे स्टोर में जाकर खरीद सकते हैं।


2) विरोधियों की लोकेशन का पता लगता है

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Dreki पेट का इस्तेमाल करके अच्छे किल निकाल सकते हैं, क्योंकि इस पेट की ताकत का उपयोग करके विरोधियों की जगह का पता लग जाता है। आप आसानी से रेड मार्क पर जाकर विरोधियों पर हमला कर सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा किल को अपने नाम कर सकते हैं। क्लैश स्क्वाड रैंक मोड के लिए Dreki बढ़िया विकल्प माना जाता है।


1) हॉट ड्रॉप्स पर जाकर ताकत का फायदा उठा सकते हैं

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में खिलाड़ी हॉट ड्रॉप्स पर जाने से डरते हैं, क्योंकि वहां लैंड करने के साथ विरोधियों के द्वारा आपको नॉक कर दिया जाता है। हालांकि, Dreki पेट का इस्तेमाल करके हॉट ड्रॉप्स वाली जगहों पर लैंड कर सकते हैं। आपको सुरक्षित जगह देखकर कैंपिंग करना होगा। उसके बाद में Dreki की ताकत का इस्तेमाल करके विरोधियों की जगह का पता लगा सकते हैं और उस जगह पर सीधे पुश करके या ग्रेनेड का उपयोग करके दुश्मनों को किल कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में Dreki पेट का इस्तेमाल करने के लिए बड़े कारण को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications