3 बड़े कारण क्यों Free Fire MAX में Rockie पेट का इस्तेमाल करना चाहिए

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स और पेट्स गेम का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं। वर्तमान में स्टोर सेक्शन के अंदर 50 से ज्यादा ताकतवर कैरेक्टर्स के विकल्प देखने को मिल जाते हैं और 25 से ज्यादा पेट्स के विकल्प देखने को मिल जाते हैं। आप सभी इन पेट्स का उपयोग कैरेक्टर के साथ कर सकते हैं। खिलाड़ियों के द्वारा Rockie पेट का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 बड़े कारण बताने वाले हैं कि क्यों Rockie पेट का इस्तेमाल करना चाहिए।

Ad

3 बड़े कारण क्यों Free Fire MAX में Rockie पेट का इस्तेमाल करना चाहिए

1) कैरेक्टर्स के कूलडाउन समय को कम करता है

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Rockie सबसे फायदेमंद पेट माना जाता है, जिसमें Stay Chill नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पेट कैरेक्टर्स के कूलडाउन समय को कम करता है। लेवल 1 पर 6% और लेवल मैक्स पर 15% तक कूलडाउन कम करता है। इस पेट की मदद से रैंक पुश भी कर सकते हैं। इस पेट की कीमत 699 डायमंड्स हैं।


2) आक्रामक गेम खेलने के लिए बढ़िया विकल्प

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में प्लेयर्स के द्वारा आक्रामक गेम खेले जाते हैं। वो हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करके रैंक पुश और स्टैट्स को बेहतरीन रूप देना चाहते हैं। हालांकि, आक्रामक गेम खेलने वाले खिलाड़ियों को Rockie पेट का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसकी मदद से ज्यादा से ज्यादा किल निकाल सकते हैं और K/D रेश्यो बढ़ा सकते हैं।


3) कैरेक्टर्स की ताकत का उपयोग बहुत जल्द कर पाएंगे

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में ढेरों कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। प्लेयर्स अपनी इच्छा के अनुसार ताकतवर कैरेक्टर का चयन करके Rockie को कॉम्बिनेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेट की मदद से कैरेक्टर्स की ताकत का उपयोग जल्द से जल्द कर पाएंगे और अच्छा प्रदर्शन करके किल भी निकाल पाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में Rockie पेट का इस्तेमाल करने के लिए बड़े कारण को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है।)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications