Free Fire MAX में 3 कैरेक्टर्स जिनकी ताकत सबसे शानदार है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स को काफी पसंद किया जाता है। हर किसी का ध्यान अच्छा कैरेक्टर चुनने पर रहता है। यह काम समय के साथ मुश्किल हो गया है क्योंकि अब गेम में ढेरों अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स के विकल्प आ गए हैं। इसी बीच सबसे अच्छी ताकत वाला विकल्प चुनना बहुत मुश्किल है। इस आर्टिकल में हम कैरेक्टर्स के विकल्पों में से कुछ अच्छी ताकतों (स्किल्स) के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 3 कैरेक्टर्स जिनकी ताकत सबसे शानदार है

1- Drop the Beat

youtube-cover
Ad

Drop the Beat नाम की ताकत का सही तरह से उपयोग करके आप आक्रमक तरीके से खेल सकते हैं। DJ Alok कैरेक्टर का उपयोग करके आप हेल्थ के मामले में फायदा उठा सकते हैं और मूवमेंट स्पीड भी बढ़ जाती है। यह उन चुनिंदा कैरेक्टर्स में हैं, जिनके पास दोगुनी ताकत है। यह कैरेक्टर काफी समय पहले आया था और यह अभी भी लोगों का फेवरेट है।


2- Partying On

youtube-cover
Ad

Partying On ताकत का उपयोग करके बहुत हद तक फायदा हो सकता है। Dasha कैरेक्टर की इस ताकत का उपयोग करके आप गिरने पर डैमेज 30% तक कम कर सकते हैं। इसके साथ ही रिकवरी का समय भी 60% तक कम हो जाता है। रिकोईल पर भी यहां से कंट्रोल किया जा सकता है।


3- Bushido

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Bushido ताकत असल में Hayato के पास होती है। इसकी मदद से आप आर्मर पेनिट्रेशन को बढ़ा सकते हैं। जैसे ही आपकी HP कम होगी, पेनिट्रेशन अपने-आप बढ़ जाएगा। यह कैरेक्टर आक्रमक प्लेयर्स को फाइट्स के दौरान जीत दर्ज करने में मदद कर सकता है। कई लोग इस कैरेक्टर को उपयोग करते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications