Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में ढेरों कैरेक्टर्स मौजूद हैं और समय के साथ इसकी संख्या बढ़ती जा रही है। कई लोगों को अच्छे कैरेक्टर्स को लेकर सवाल रहता है। इन सभी चीज़ों के बावजूद लोकप्रिय कैरेक्टर्स का भी अहम किरदार रहता है। गेम में कुछ ऐसे लोकप्रिय कैरेक्टर्स हैं, जो सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम इस बैटल रॉयल में मौजूद 3 सबसे लोकप्रिय कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 3 कैरेक्टर्स जो समय के साथ काफी लोकप्रिय बन गए हैं
1- Jai

Jai कैरेक्टर अब गेम में नहीं है लेकिन यह भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहा है। इसका बड़ा कारण यह है कि Jai कैरेक्टर असल में हॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर ऋतिक रोशन पर आधारित था। इस कैरेक्टर से गोलियां ज्यादा रख सकते हैं।
2- DJ Alok

DJ Alok के पास Drop The Beat नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से 5 मीटर का एरिया बनता है और इसके अंदर रहने से आपको थोड़े समय के लिए हर सेकेण्ड 5 HP मिल मिलती है। मूवमेंट स्पीड के मामले में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। यह कैरेक्टर कई लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है और इसी कारण यह लोकप्रिय विकल्प बन गया है।
3- Hayato

Free Fire MAX में Hayato कैरेक्टर के पास Bushido नाम की ताकत है। यह असल में समुराई की फील देता है और इसी कारण एक अनोखा विकल्प है। जैसे ही आपकी हेल्थ कम होने लगती है, आर्मर पेनिट्रेशन में 7.5% तक सुधार देखने को मिल जाता है। आक्रमक तरीके से खेलने वाले प्लेयर्स को HP की परवाह किए बना लड़ने का अच्छा समय मिल जाता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सबसे प्रसिद्ध कैरेक्टर्स की लिस्ट में आपकी पसंद थोड़ी अलग जरूर रह सकती है।)