Free Fire MAX में 3 सामान्य गलतियां जो रैंक पुश करते समय नहीं करनी चाहिए

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) एक रैंक सिस्टम पर आधारित बैटल रॉयल गेम है। सभी प्लेयर्स रैंक को पुश करके उच्च टियर पर जाना पसंद करते हैं। हालांकि, रैंक बढ़ाना आसान काम नहीं होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सामान्य गलतियां बताएंगे, जो रैंक पुश करते समय नहीं करनी चाहिए।

Ad

Free Fire MAX में 3 सामान्य गलतियां जो रैंक पुश करते समय नहीं करनी चाहिए

1) विरोधियों को देखकर पुश नहीं करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में खिलाड़ियों के द्वारा रैंक पुश की जाती है और तेजी से उच्च टियर पर जाने के लिए कई रणनीति बनाना पड़ता है। हालांकि, नए प्लेयर्स मैदान पर विरोधियों को देखकर सीधे उन पर हमला बोलते हैं लेकिन ऐसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि उनके टीममेट्स आस-पास होते हैं और ऐसे में वो आपको किल कर सकते हैं और आपकी रैंक कम हो सकती है, तो रैंक पुश करते समय खिलाड़ियों को चतुराई से दुश्मनों को किल करना चाहिए।


2) सही गन कॉम्बिनेशन चुनें

youtube-cover
Ad

इस बैटल रॉयल गेम में गन्स का चुनाव सबसे अहम किरदार माना जाता है। रैंक पुश करने वाले खिलाड़ियों को ताकतवर गन कॉम्बिनेशन चुनना होगा। प्लेयर्स सिर्फ दो गन्स को रख सकते हैं, तो क्लोज और लॉन्ग रेंज के आधार पर गन्स को उठा सकते हैं। अगर प्लेयर्स दोनों ही शॉटगन्स उठाते हैं, तो दुश्मन आपके ऊपर हावी हो सकता है। इस वजह से शॉटगन के साथ में सबमशीन गन या असॉल्ट राइफल्स को चुन सकते हैं।


3) रोटेशन करने के लिए सही रास्ते को चुनें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में रोटेशन की अहम भूमिका होती है। रैंक पुश करने वाले प्लेयर्स सुरक्षित जगहों पर लैंड करते हैं। ऐसे में सेफ जोन में एंटर करने के लिए खिलाड़ियों को सही रोटेशन पर ध्यान देना होगा। अगर वो भूलकर भी खतरनाक गजहों से गुजरते हैं, तो दुश्मन आपको आसानी से किल कर देंगे और रैंक कम हो जाएगी। इस वजह से खिलाड़ियों को रोटेशन करते समय सुरक्षित जगहों से गुजरना चाहिए।

(नोट: इस आर्टिकल में रैंक पुश करते समय सामान्य गलतियों को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है।)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications