Free Fire India को Ajjubhai समेत किन-किन कंटेंट क्रिएटर्स के साथ कोलैबरेशन करना चाहिए

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर मैक्स (Free Fire India) को जल्द ही रिलीज किया जाने वाला है। हर कोई इस गेम के रिलीज के लिए उत्साहित है और अभी से इसके लिए हाइप बनी हुई है। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी असल में गेम के ब्रांड एम्बेसडर हैं। साथ ही कई सारे अन्य खिलाड़ियों ने भारतीय वर्जन की अनाउंसमेंट वीडियो में अपीयरेंस दी थी।

Ad

डेवलपर्स ने रिलीज से पहले ही कई सारे लोगों के साथ कोलैबरेशन किया है। ऐसे में अब डेवलपर्स आने वाले समय में गेम के कंटेंट क्रिएटर्स के साथ भी जुड़ सकते हैं। BGMI कई बार भारतीय गेमर्स के साथ कोलैब करता है और कंटेंट क्रिएटर्स के वॉइस पैक्स भी गेम में मौजूद हैं। Free Fire के भारतीय वर्जन के लिए कुछ कंटेंट क्रिएटर्स के साथ कोलैबरेशन हो सकता है। इस आर्टिकल में हम कुछ कंटेंट क्रिएटर्स के बारे में बात करेंगे, जिनके साथ डेवलपर्स को Free Fire India के लिए कोलैबरेशन करना चाहिए।


Free Fire India को Ajjubhai समेत किन-किन कंटेंट क्रिएटर्स के साथ कोलैबरेशन करना चाहिए

1- Ajjubhai

youtube-cover
Ad

Ajjubhai को Free Fire का सबसे बड़ा कंटेंट क्रिएटर माना जाता है। वो अपने चैनल पर जबरदस्त गेमिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते हैं। उनके चैनल पर करीब 35.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। डेवलपर्स उनके साथ मिलकर कुछ खास आयटम्स को रिलीज कर सकते हैं। पहले भी डेवलपर्स ने उनके साथ कोलैब किया है।


2- Desi Gamers

youtube-cover
Ad

Ajjubhai की तरह ही Desi Gamers के Amit Bhai भी बहुत चर्चित नाम हैं और हर कोई उनका सम्मान करता है। उनके लगभग 13.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और ऐसे में उनके साथ मिलकर भारतीय त्योहारों पर खास इवेंट्स भी लाए जा सकते हैं।


3- Gyan Gaming

youtube-cover
Ad

Gyan Gaming काफी ज्यादा प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके चैनल पर 12.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वो पहले भी Free Fire के साथ कोलैब कर चुके हैं और खास इवेंट को ला चुके हैं। अब भारतीय वर्जन की वापसी के साथ वो दोबारा जरूर गेम के साथ जुड़कर चीज़ें कर सकते हैं।

(नोट: Garena ने समय-समय पर कंटेंट क्रिएटर्स के साथ कोलैबरेशन किया है और ऐसे में आने वाले समय में भी यह चीज़ संभव है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications