Free Fire MAX में 3 खतरनाक पेट्स जिनका उपयोग करके अच्छे किल्स निकाल सकते हैं

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को ढेरों ताकतवर पेट्स के विकल्प मिल जाते हैं। आप सभी स्टोर सेक्शन में जाकर मनपसंद पेट को डायमंड्स के आधार पर खरीद सकते हैं और उनका इस्तेमाल करके बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, सभी खिलाड़ी मैच में अच्छे किल करके K/D रेश्यो को मेंटेन और प्रोफाइल को अनोखा रूप देना चाहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 खतरनाक पेट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका उपयोग करके अच्छे किल्स निकाल पाएंगे।

Ad

Free Fire MAX में 3 खतरनाक पेट्स जिनका उपयोग करके अच्छे किल्स निकाल सकते हैं

1) Rockie

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Rockie ताकतवर पेट है, जिसमें Stay Chill नाम की अनोखी ताकत देखने को मिल जाती है। इसका उपयोग करके कूलडाउन समय को कम कर सकते हैं और कैरेक्टर्स की ताकत को जल्द से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेट की मदद से ज्यादा से ज्यादा किल कर पाएंगे और खिलाड़ियों को Rockie पेट का उपयोग एक्टिव ताकत वाले कैरेक्टर्स के साथ करना चाहिए।

2) Mr. Waggor

youtube-cover
Ad

Mr. Waggor सबसे शक्तिशाली पेट है, जिसमें Smooth Gloo नाम की ताकत देखने को मिलती है। इस पेट का उपयोग करके ग्लू वॉल को प्राप्त कर सकते हैं और विरोधियों के सामने ग्लू वॉल का कवर बना सकते हैं। यह खिलाड़ियों को लेवल के आधार पर ग्लू वॉल प्रदान करेगा। लेवल 1 पर 120 सेकेंड्स और लेवल मैक्स पर 100 सेकेंड्स का समय लगता है।

3) Beaston

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में आयटम्स का इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ियों को Beaston पेट पसंद आएगा। यह थ्रो करने वाले आयटम्स पर ज्यादा ताकत लगाता है। इसका उपयोग करके प्लेयर्स ग्लू वॉल, स्मोक और ग्रेनेड को दूर तक फेंक सकते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को Beaston का उपयोग करके आक्रामक गेम खेलना चाहिए, जिससे अच्छे किल कर पाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में खतरनाक पेट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications