Free Fire MAX में 3 खतरनाक पेट्स जिनका उपयोग करके क्लैश स्क्वाड मोड में रैंक पुश कर सकते हैं

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में शुरुआत से ही पेट्स और कैरेक्टर्स की अहम भूमिका रही है। हर अपडेट के दौरान नया पात्र और पेट जोड़ा जाता है। यह बैटल रॉयल गेम पूरी तरह से रैंक सिस्टम पर आधारित है, जिसमें बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड रैंक मोड के विकल्प मिलते हैं। क्लैश स्क्वाड मोड में दो टीमें हिस्सा लेती हैं, जिसमें कुल 7 राउंड होते हैं। जो टीम पहले 4 राउंड में जीत दर्ज करती है, उस टीम का बूयाह होता है। हालांकि, क्लैश स्क्वाड रैंक मोड में बूयाह करना आसान नहीं होता है। इस वजह से पेट्स की ताकत का उपयोग करके प्रदर्शन में सुधार ला सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में 3 खतरनाक पेट्स की जानकारी दी गई है।

Ad

Free Fire MAX में 3 खतरनाक पेट्स जिनका उपयोग करके क्लैश स्क्वाड मोड में रैंक पुश कर सकते हैं

1) Rockie

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Rockie खतरनाक पेट है, जिसमें Stay Chill नाम की ताकत मौजूद है। यह पेट क्लैश स्क्वाड मोड में तेजी से रैंक पुश करने के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह पेट कैरेक्टर्स के कुलडाउन समय को कम करता है। पेट की लेवल 1 होने पर 6 प्रतिशत कुलडाउन समय कम होगा और लेवल मैक्स होने पर 15% तक कुलडाउन समय कम होगा। गेमर्स कैरेक्टर्स के कॉम्बिनेशंस में Rockie पेट का इस्तेमाल करके क्लैश स्क्वाड मोड में अच्छी तरह रैंक पुश कर सकते हैं।


2) Mr. Waggor

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Mr. Waggor पेट रैंक पुश करने के लिए बढ़िया विकल्प है। इसमें Smooth Gloo नाम की ताकत मौजूद है। यह पेट खिलाड़ियों को ग्लू वॉल प्रदान करता है। Mr. Waggor पेट लेवल 1 पर 120 सेकेंड्स में ग्लू वॉल प्रदान करता है और लेवल मैक्स पर 100 सेकेंड्स में ग्लू वॉल प्रदान करता है। इस आइटम का उपयोग करके विरोधियों से बचा जा सकता है।


3) Detective Panda

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Detective Panda जबरदस्त पेट है, जिसमें Panda's Blessings ताकत उपस्थित है। यह पेट रैंक पुश करने के लिए बेहतरीन विकल्प है। अगर दुश्मनों को एलिमिनेट करते हैं, तो आपको 10 HP मिलेगी।

(नोट: इस आर्टिकल में क्लैश स्क्वाड मोड में रैंक पुश करने के लिए लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का नजरिया पेट्स को चुनने में अलग हो सकता है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications