3 खतरनाक पेट्स जिनका उपयोग करके Free Fire MAX में रैंक पुश कर सकते हैं

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स और पेट्स गेम का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं, जिनका उपयोग करके गेमिंग का अनुभव उठाते हुए आनंद ले सकते हैं। गेम के अंदर खिलाड़ियों को 25 से ज्यादा पेट्स के विकल्प मिल जाते हैं। इन सभी पेट्स में अनोखी ताकत देखने को मिलती है। सभी प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन करके रैंक पुश करना पसंद करते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 खतरनाक पेट्स के बारे में बात करेंगे, जिनका उपयोग करके आसानी से रैंक पुश कर सकते हैं।

Ad

3 खतरनाक पेट्स जिनका उपयोग करके Free Fire MAX में रैंक पुश कर सकते हैं

3) Mr. Waggor

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Mr. Waggor पेट के अंदर Smooth Gloo नाम की खास ताकत देखने को मिलती है। इस पेट का उपयोग करके कवर बनाने वाला आयटम प्राप्त किया जा सकता है। यह पेट खिलाड़ियों को लेवल के आधार पर ग्लू वॉल प्रदान करता है। लेवल 1 पर 120 सेकेंड्स और लेवल मैक्स पर 100 सेकेंड्स में ग्लू वॉल प्रदान करता है। इस पेट का उपयोग करके आसानी से रैंक पुश कर सकते हैं।


2) Beaston

youtube-cover
Ad

रैंक पुश करने के लिए Beaston तगड़ा पेट है, जिसमें Helping Hand नाम की अनोखी ताकत देखने को मिलती है। इस पेट का उपयोग करके विरोधियों पर फेंकने वाले आयटम्स को ज्यादा दूर थ्रो कर सकते हैं, जिसमें ग्रेनेड, स्मोक और ग्लू वॉल शामिल हैं। यह लेवल 1 पर फेंकने की ताकत को 10% बढ़ाता है। वहीं, लेवल मैक्स पर ताकत को 30% बढ़ाता है।


1) Rockie

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Rockie जबरदस्त पेट है, जिसमें Stay Chill नाम की खास ताकत देखने को मिलती है। यह कैरेक्टर्स के कूलडाउन समय को कम करता है। लेवल 1 पर 6% कूलडाउन कम करता है और लेवल मैक्स पर 15% कूलडाउन कम करता है। इस पेट की मदद से रैंक पुश कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में खतरनाक पेट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications