Free Fire MAX के Bermuda में 3 जगहें जहां लैंड करके जीतना बहुत मुश्किल है

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Difficult Places to Land & Win in Bermuda Map: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में Bermuda मैप को सबसे ज्यादा खेला जाता है। यह गेम का शुरुआती मैप है और यह सालों से उपलब्ध है। समय के साथ मैप को बेहतर किया गया है लेकिन अभी भी यह लोगों का फेवरेट है।

Ad

इस मैप में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है और इसी वजह से लैंडिंग सबसे अहम बन जाती है। कुछ जगहों पर लैंड करना आपको मुश्किल दे सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 जगहों के बारे में बात करेंगे, जहां लैंड करके जीतना बहुत ज्यादा मुश्किल है।


Free Fire MAX के Bermuda में 3 जगहें जहां लैंड करके जीतना बहुत मुश्किल है

1- Bimasakti Strip

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Bimasakti Strip, मैप के बीच में स्थित है और इस जगह पर कई सारे प्लेयर लैंड करते हैं। यहां लूट अच्छी मिलती है और इसी वजह से कई सारे प्लेयर्स यहां आते हैं। लैंड करते से ही आपकी फाइट होती है। इसी वजह से यहां पर लैंड करने के बाद जीतना बहुत मुश्किल है। अगर आप रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, तो किसी और जगह पर जाएं।


2- Clock Tower

youtube-cover
Ad

Clock Tower को Free Fire MAX के सबसे बड़े हॉट ड्रॉप में गिना जाता है। इस जगह पर टीमों का पूरा झुंड़ आता है और उनमें से बचकर आगे निकल पाना बहुत मुश्किल है। यहां पर अगर आप लैंड कर गए, तो काफी चांस हैं कि आप धराशाई हो जाएंगे। रैंक पुश करने वाले प्लेयर्स को इस जगह से दूर ही रहना चाहिए।


3- Factory

youtube-cover
Ad

Factory को Bermuda मैप की सबसे लोकप्रिय जगहों में गिना जाता है। इस जगह पर एक बड़ी बिल्डिंग है और इसमें लूट की कोई कमी नहीं है। यह ओपन जगह है और इसी वजह से जिसे पहले गन मिली, वो आसानी से ढेरों किल निकाल सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद लैंडिंग को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications