Free Fire MAX में 3 सबसे प्रभावशाली पेट्स जिनसे आप ज्यादा मैच जीत सकते हैं

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स और पेट्स को बहुत पसंद किया जाता है क्योंकि इसका बहुत बड़ा किरदार है। इनका सही उपयोग करके आप फाइट्स जीत सकते हैं। पेट्स और कैरेक्टर्स के पास अनोखी ताकत होती है। इससे गेमप्ले को बेहतर किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 सबसे प्रभावशाली पेट्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिनसे आप ज्यादा मैच जीत सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 3 सबसे प्रभावशाली पेट्स जिनसे आप ज्यादा मैच जीत सकते हैं

1- Detective Panda

youtube-cover
Ad

Detective Panda के पास Panda's Blessings नाम की ताकत है। अगर आप आक्रमक तरीके से खेलते हैं, तो फिर यह पेट आपको बहुत फायदा हो सकता है। हर एक किल पर आपको 4 HP मिलती है। आपको हेल्थ की परवाह किए बिना फाइट करने का मौका मिलता है। दूसरी ओर अगर आप अपनी लेवल बढ़ा लेंगे, तो फिर कैरेक्टर और बेहतर बन जाएगा।


2- Spirit Fox

youtube-cover
Ad

Spirit Fox के पास Well Fed नाम की ताकत है। इसकी मदद से जब भी आप मेडकिट्स का उपयोग करते हैं, तो आपको थोड़ी अधिक HP मिलेगी। फाइट्स के बीच अगर आप हेल्थ लगाते हैं, तो इस पेट द्वारा आपको अधिक फायदा हो सकता है। Free Fire MAX में यह पेट बहुत अच्छा विकल्प है। अंतिम ज़ोन में यह आपकी जीत का कारण भी बन सकता है।


3- Rockie

youtube-cover
Ad

Rockie के पास Stay Chill नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप किसी भी एक्टिव कैरेक्टर का कूलडाउन कम कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि आप कैरेक्टर की ताकत को जल्दी उपयोग कर पाएंगे। Chrono और Alok जैसे महत्वपूर्ण कैरेक्टर्स आपके लिए इस तरह से पूरे मैच में उपलब्ध रहेंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद पेट्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications