Free Fire MAX के OB42 एडवांस सर्वर के 3 बढ़िया फीचर्स

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में OB42 का एडवांस सर्वर लाइव चल रहा है। डेवलपर्स के द्वारा हर पैच अपडेट से पहले एडवांस सर्वर को रिलीज किया जाता है, जिसमें आने वाले सभी नए फीचर्स को टेस्ट किया जाता है। एडवांस सर्वर में बग्स और ग्लिच को भी सही किया जाता है। हालांकि, एक्टिवेशन कोड की मदद से एडवांस सर्वर को एक्सेस कर सकते हैं और सभी फीचर्स का अनुभव उठाते हुए आनंद ले सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 बढ़िया फीचर्स पर नजर डालने वाले हैं, जिनका खुलासा OB42 के एडवांस सर्वर में हुआ है।


Free Fire MAX के OB42 एडवांस सर्वर के 3 बढ़िया फीचर्स

1) मैप में बदलाव

youtube-cover

Free Fire MAX के OB42 अपडेट में डेवलपर्स के द्वारा मैप्स में बदलाव किया गया है। एडवांस सर्वर में बरमूडा मैप के अंदर खास बदलाव देखने को मिला है, जिसे "Winter Update" का नाम दिया गया है। इस मैप का मौसम खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा प्रभावित करेगा। फिलहाल इसका खुलासा एडवांस सर्वर में हुआ है। यह बदलाव गेम के अनुभव को एक अनोखा रूप प्रदान करेगा। इसके अलावा जोन के रोटेशन में भी बदलाव किया गया है।


2) FF टोकन्स

youtube-cover

Free Fire MAX के OB42 एडवांस सर्वर में FF टोकन्स का खुलासा किया गया है। यह पैच अपडेट में जोड़ा जाएगा। गेम खेलते समय विरोधियों को किल करते हैं, तो आपको FF टोकन्स मिलेंगे। इन टोकन्स की मदद से रिवॉर्ड्स भी खरीद पाएंगे। इसके अलावा दुश्मन आपको नॉक करने में कामयाब होते हैं, तो टोकन्स का आधा हिस्सा कम होगा। आपको बता दें कि 200 FF टोकन्स की मदद से Chrono और Clu की ताकत को खरीद पाएंगे, जोकि वेंडिंग मशीन में देखने को मिल जाएंगे। डेवलपर्स के द्वारा Portal Go नाम की नई वेंडिंग मशीन प्रदान की जा रही है। आप 800 FF टोकन्स की मदद से तुरंत जगह बदल सकते हैं, जोकि मुश्किल समस्या में लाभदायक होगा।


3) कैरेक्टर की ताकत में बदलाव

youtube-cover

Free Fire MAX के हर अपडेट में कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किया जाता है। एडवांस सर्वर से जानकारी मिली है कि कुछ कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किया जा रहा है, जिसमें Sonia, Orion, Wukong और Nikita की तरह अन्य कैरेक्टर्स शामिल हैं। क्लैश स्क्वाड और बैटल रॉयल रैंक मोड में Wukong और Orion सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। Wukong के बुश शक्ति में बदलाव हुआ है। Sonia के शील्ड ताकत को बढ़ाया गया है और Nikita कैरेक्टर की रीलोड स्पीड में सुधार किया गया है।

App download animated image Get the free App now