Free Fire MAX में DJ Alok और Chrono के साथ पेयर करने के लिए 3 शानदार पेट्स के विकल्प

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स और पेट्स गेम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन सभी में अनोखी ताकत मौजूद हैं, जो दुश्मनों से फाइट करने पर फायदा प्रदान करती है। गेम के अंदर खिलाड़ियों के द्वारा DJ Alok और Chrono सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं।

Ad

DJ Alok के पास Drop the Beat ताकत है, जो मूवमेंट स्पीड और HP बढ़ाता है। Chrono में Time Turner नाम की ताकत है, जो शानदार हीलिंग जोन बनाता है। इन कैरेक्टर्स के साथ में शक्तिशाली पेट्स को पेयर करके अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 शानदार पेट्स को लेकर बात करेंगे, जिन्हें DJ Alok और Chrono के साथ पेयर कर सकते हैं।


Free Fire MAX में DJ Alok और Chrono के साथ पेयर करने के लिए 3 शानदार पेट्स के विकल्प

3) Dreki

Dreki पेट (Image via Garena)
Dreki पेट (Image via Garena)

ताकत: Dragon Glare

Ad

Dreki में Dragon Glare नाम की ताकत मौजूद है। यह पेट मैदान पर दुश्मनों का पता लगाता है। लेवल 1 पर 3 मीटर के दायरे में दुश्मन मेडकिट का उपयोग करता है, तो उसकी लोकेशन की जानकारी 3 सेकेंड्स तक दिखाई देगी। वहीं, लेवल मैक्स पर 30 मीटर के दायरे में 5 सेकेंड्स तक लोकेशन का पता लगेगा। इस पेट का उपयोग Alok और Chrono के साथ करके अच्छे किल निकाल पाएंगे।


2) Mr. Waggor

Mr. Waggor पेट (Image via Garena)
Mr. Waggor पेट (Image via Garena)

ताकत: Smooth Gloo

Ad

Free Fire MAX में Mr. Waggor जबरदस्त पेट है, जिसमें Smooth Gloo नाम की अनोखी ताकत मौजूद है। इस पेट की मदद से ग्लू वॉल को प्राप्त कर सकते हैं। लेवल 1 पर खिलाड़ियों को 120 सेकेंड्स में ग्लू वॉल मिलेगी। वहीं, लेवल मैक्स पर 100 सेकेंड्स में ग्लू वॉल मिलेगी। इस पेट को DJ Alok और Chrono के साथ पेयर कर सकते हैं।


1) Rockie

Rockie पेट (Image via Garena)
Rockie पेट (Image via Garena)

ताकत: Stay Chill

Ad

Rockie में Stay Chill नाम की फायदेमंद ताकत है। यह पेट, कैरेक्टर्स के कूलडाउन समय को कम करता है। लेवल 1 पर 6% तक कम करता है और लेवल मैक्स पर 15% तक कम करता है। Alok और Chrono के साथ पेयर करने के लिए Rockie बढ़िया विकल्प है।

(नोट: इस आर्टिकल में 3 बेहतरीन पेट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications