Free Fire MAX में फैक्ट्री चैलेंज पर जीत दर्ज करने के लिए 3 जबरदस्त पेट्स 

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों के द्वारा फैक्ट्री चैलेंज किया जाता है। इस चैलेंज में ताकतवर कैरेक्टर्स और पेट्स की जीत होती है। स्टोर सेक्शन में खिलाड़ियों को 25 से ज्यादा पेट्स मिल जाएंगे, जिसमें अनोखी ताकत देखने को मिलती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम फैक्ट्री चैलेंज पर जीत दर्ज करने के लिए 3 जबरदस्त पेट्स को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में फैक्ट्री चैलेंज पर जीत दर्ज करने के लिए 3 जबरदस्त पेट्स

1) Rockie

youtube-cover
Ad

इस लिस्ट में पहले नंबर पर Rockie का नाम दर्ज है, जिसे गेम का खतरनाक पेट माना जाता है। इसमें Stay Chill नाम की ताकत देखने को मिलती है, जो कैरेक्टर्स के कूलडाउन पर आधारित है। फैक्ट्री चैलेंज करने वाले खिलाड़ियों को Rockie पेट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह कैरेक्टर्स के कूलडाउन समय को 15% कम करता है, जिससे बहुत जल्दी ताकत का उपयोग कर सकते हैं।


2) Detective Panda

youtube-cover
Ad

इस बैटल रॉयल गेम के अंदर फैक्ट्री चैलेंज मैच में जीत दर्ज करने के लिए दूसरे नंबर पर Detective Panda का नाम दर्ज है। इसमें Panda's Blessings नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पेट हीलिंग में फायदा दिलाता है। दुश्मनों के हर एलिमिनेशन पर 10 HP मिलेगी। फैक्ट्री चैलेंज में खिलाड़ियों को काफी डैमेज मिलता है। इस वजह से यह पेट बढ़िया विकल्प बन सकता है।


3) Dr. Beanie

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में इस लिस्ट का अंतिम पेट Dr. Beanie है। इसका उपयोग करके फैक्ट्री चैलेंज पर कोहराम मचाया जा सकता है। इसमें Dashy Duckwalk नाम की अनोखी ताकत देखने को मिलती है। इस ताकत की मदद से खिलाड़ियों की 60% स्पीड मूवमेंट बढ़ जाएगी। इस पेट को 499 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में फैक्ट्री चैलेंज पर जीत दर्ज करने के लिए पेट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications