3 जबरदस्त चीज़ें जिनपर Free Fire MAX में खिलाड़ियों को डायमंड्स खर्च करने चाहिए

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Things to Spend Diamonds: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) की इन-गेम करेंसी डायमंड्स हैं। यह काफी महंगे पड़ते हैं और पैसे खर्च करके इन्हें हासिल करना पड़ता है। इसी वजह से आपको सोच-समझकर ही खरीदी करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीज़ों के बारे में बात करेंगे जिनपर Free Fire MAX में खिलाड़ियों को डायमंड्स खर्च करने चाहिए।

Ad

3 जबरदस्त चीज़ें जिनपर Free Fire MAX में खिलाड़ियों को डायमंड्स खर्च करने चाहिए

1- एलीट पास (Booyah Pass)

youtube-cover
Ad

अगर आप डायमंड्स खर्च करके बेहतरीन चीज़ें पाना चाहते हैं, तो इसके लिए Booyah Pass से अच्छा कोई विकल्प नहीं होगा। अन्य लिजेंड्री आयटम्स खरीदने में हजारों डायमंड्स खर्च करने पड़ते हैं लेकिन Booyah Pass आपको कम कीमत में बेहतरीन चीज़ें पाने का मौका देता है। यह पास हर महीने की शुरुआत में आता है। आप इसे खरीद लीजिए और फिर लगातार मिशन करते रहिए। इसके बदले आपको इनाम मिलेंगे।

2- कैरेक्टर और पेट खरीदें

youtube-cover
Ad

कैरेक्टर्स और पेट्स अभी Free Fire MAX में गोल्ड कोइंस से भी खरीद सकते हैं। हालांकि, कई लोग अगर डायमंड्स का सही उपयोग करना चाहते हैं, तो फिर कैरेक्टर्स और पेट अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इनके पास अनोखी ताकत होती है और आप उनकी स्किल्स का फायदा उठाकर मैच में आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। अपने खेलने के अंदाज के अनुसार पेट का चुनाव करें।

3- EXP कार्ड खरीदें

youtube-cover
Ad

डायमंड्स खर्च करने से अगर गेमप्ले में फायदा हो, तो वो ज्यादा बेहतर है। इमोट्स, बंडल्स या ग्लू वॉल स्किन्स से उतना फायदा नहीं होता है। इसी वजह से आपको डायमंड्स का उपयोग करके EXP कार्ड खरीदने चाहिए। यह लेवल को तेजी से बढ़ाने में बहुत मदद कर सकते हैं। आप मैच में जितने EXP पॉइंट कमाएंगे, वो इससे दोगुने हो जाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications