Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) की मुख्य इन-गेम करेंसी डायमंड्स हैं। इन डायमंड्स का उपयोग करके बंडल्स, कैरेक्टर्स, पेट्स, रिनेम कार्ड समेत ढेरों आयटम्स हासिल कर सकते हैं। डायमंड्स को पैसे खर्च करके खरीदना होता है। कई लोग पैसे खर्च करने में सक्षम नहीं होते हैं और वो मुफ्त डायमंड्स पाने की तलाश में होते हैं। अगर आप मेहनत करके मुफ्त डायमंड्स पाना चाहते हैं, तो फिर यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि मुफ्त में डायमंड्स कैसे हासिल किए जा सकते हैं।
Free Fire MAX: 3 दमदार तरीके जिनसे मुफ्त में डायमंड्स हासिल किए जा सकते हैं
1) Play Points
![प्ले पॉइंट्स (Image via Play Store)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/56233-16937569088631-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/56233-16937569088631-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/56233-16937569088631-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/56233-16937569088631-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/56233-16937569088631-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/56233-16937569088631-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/56233-16937569088631-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/56233-16937569088631-1920.jpg 1920w)
Play Store से मुफ्त डायमंड्स हासिल किए जा सकते हैं। ऑनलाइन स्टोर में आपको कुछ टास्क दिए जाते हैं। इसमें ऐप्स को इंस्टॉल करने और कुछ दिनों तक उपयोग करने के मिशन मिलते हैं। इन्हें पूरा करके आप Play Points कमा सकते हैं। बाद में आप उन्हें कैश-आउट करके गेम के अंदर से डायमंड्स खरीद सकते हैं।
2) Google Opinion Rewards
Google Opinion Rewards को डायमंड्स मुफ्त में पाने के लिए सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। इसमें आप आसान और छोटे सर्वे करते हुए प्ले क्रेडिट्स कमा सकते हैं। इन क्रेडिट्स को आप रिडीम करते हुए मुफ्त में डायमंड्स हासिल कर सकते हैं।
3) रिडीम कोड्स
Free Fire MAX के रिडीम कोड्स का उपयोग करके आप मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं। कोड्स में अलग-अलग तरह के नाम प्लेयर्स के लिए डेवलपर्स द्वारा रिलीज किए जाते हैं। इसमें कई बार डायमंड्स भी शामिल होते हैं। आप कोड्स का उपयोग करके मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं।
(नोट: डायमंड्स मुफ्त में कमाने में काफी ज्यादा मेहनत लगती है। कुछ क्लिक्स में डायमंड्स हासिल करने का कोई भी तरीका नहीं है। आपको डायमंड जनरेटर्स या मोड्स से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। इससे आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो सकता है। जनरेटर्स पूरी तरह से फेक होते हैं।)