Free Fire MAX में 3 गन स्किन्स जिनका किल इफेक्ट काफी शानदार है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में गन स्किन्स का काफी ज्यादा महत्व है। इससे गन्स का लुक बेहतर होता है और स्टैट्स के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। स्किन्स में किल इफेक्ट भी देखने को मिलता है। इस आर्टिकल में हम सबसे आकर्षक किल इफेक्ट वाली 3 गन स्किन्स के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 3 गन स्किन्स जिनका किल इफेक्ट काफी शानदार है

3) MP40 – Predatory Cobra स्किन

MP40 Predatory Cobra स्किन दिखने में जबरदस्त है (Image via Garena)
MP40 Predatory Cobra स्किन दिखने में जबरदस्त है (Image via Garena)

MP40 की Predatory Cobra स्किन आक्रमक लोगों को काफी पसंद आती है। इस गन का फायर वाला इफेक्ट दिखने में जबरदस्त लगता है। इसका कोब्रा वाला लुक भी अनोखा है। इस स्किन द्वारा आप गन के डैमेज को दोगुना कर सकते हैं और रेट ऑफ फायर में भी सुधार लाया जा सकता है। इस स्किन से रीलोड स्पीड के मामले में गिरावट आती है।

Ad

2) SCAR – Megalodon Alpha स्किन

youtube-cover
Ad

Megalodon शार्क स्किन को कई लोग पसंद करते हैं। इसका शार्क वाला लुक अनोखा लगा था। ब्लैक और लाल रंग का कॉम्बिनेशन इसे ज्यादा खतरनाक बनाता है। इसके अलावा इसका किल इफेक्ट काफी जबरदस्त माना जाता है। इस स्किन का उपयोग करने से डैमेज में बढ़ोतरी होती है और रेट ऑफ फायर दोगुना हो जाता है। रीलोड स्पीड जरूर थोड़ी कम हो जाती है लेकिन कुल मिलाकर यह गन अच्छा विकल्प है।


1) AK – Blue Flame Draco स्किन

AK – Blue Flame Draco अच्छी स्किन है (Image via Garena)
AK – Blue Flame Draco अच्छी स्किन है (Image via Garena)

Free Fire MAX में Blue Flame Draco इस गेम में शामिल की गई पहली इवो गन स्किन रही थी। इसका किल इफेक्ट काफी शानदार लगता है। इसमें से ब्लू रंग का इफेक्ट निकलता है और यह कई लोगों के आकर्षक का केंद्र है। इस गन का उपयोग करने से रेट ऑफ फायर दोगुना हो जाता है और डैमेज के मामले में बढ़ोतरी होती है। रीलोड स्पीड थोड़ी कम जरूर हो जाती है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications