Free Fire MAX के 3 अहम कैरेक्टर्स जिन्हें पहले से काफी कमजोर कर दिया गया है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कई सारे कैरेक्टर्स मौजूद हैं। हर अपडेट के बाद गेम में नया कैरेक्टर आता है। साथ ही कुछ करैक्टर्स में बदलाव भी देखने को मिलते हैं। पिछले कुछ समय में कई सारे कैरेक्टर्स के अंदर बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ पहले से बेहतर हो गए हैं वहीं कुछ खराब हो गए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जो अपडेट के बाद बिल्कुल बकवास हो गए हैं।

Ad

Free Fire MAX के 3 अहम कैरेक्टर्स जिन्हें पहले से काफी कमजोर कर दिया गया है

3) Wukong

youtube-cover
Ad

ताकत: Camouflage (एक्टिव)

Wukong के पास Camouflage नाम की ताकत है। इससे आप बुश बन जाते हैं और चलने की स्पीड 20% तक कम हो जाती है। इसका कूलडाउन काफी ज्यादा है। Camouflage ताकत पहले काफी अच्छी थी और क्लोज रेंज में इसका उपयोग किया जाता था। पहले मूवमेंट स्पीड कम नहीं होती थी और कूलडाउन भी ज्यादा नहीं था।


2) Maxim

youtube-cover
Ad

ताकत: Gluttony (पैसिव)

Maxim कैरेक्टर के अंदर Free Fire के OB31 के बाद बदलाव आया। हीलिंग आयटम्स की स्पीड बढ़ जाती है लेकिन पहले से इसका इफेक्ट कम हो गया है। MAX इसी वजह से अब उतना ज्यादा उपयोग नहीं किया जाता है। पहले यह एक साधारण कैरेक्टर था लेकिन अपडेट के बाद यह और ज्यादा खराब हो गया।


1) Chrono

youtube-cover
Ad

ताकत: Time Turner (एक्टिव)

Chrono एक समय पर गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर हुआ करता था। इसके बाद जबरदस्त ताकत थी। आप डैमेज रोकने के साथ ही मूवमेंट स्पीड को बढ़ा सकते थे और इसका कूलडाउन भी कम था। बाद में इस कैरेक्टर के अंदर बदलाव हुए और कूलडाउन बढ़ाया गया। साथ ही कैरेक्टर की ताकत को भी अपडेट्स के साथ कम किया गया। अब यह कैरेक्टर उतना ज्यादा पसंद नहीं किया जाता है।


नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। कई लोगों को अभी भी कैरेक्टर्स पसंद आ सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications