Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर में आने वाले 3 सबसे जबरदस्त फीचर्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Garena ने कुछ समय पहले ही Free Fire MAX का एडवांस सर्वर रिलीज किया है। मुख्य अपडेट से पहले डेवलपर्स नए फीचर्स को टेस्ट करना चाहते हैं और इसी कारण एडवांस सर्वर का काफी महत्व है। इस एडवांस सर्वर में ढेरों शानदार फीचर्स मौजूद हैं। हालांकि, कुछ शानदार फीचर्स हैं जो इस एडवांस सर्वर में जोड़े गए हैं। इनपर फैंस का ध्यान जरूर जाना चाहिए।


Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर में आने वाले 3 सबसे जबरदस्त फीचर्स

1) मिस्ट्री कैरेक्टर

नया कैरेक्टर लाया जाएगा (Image via Garena)
नया कैरेक्टर लाया जाएगा (Image via Garena)

Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर में एक मिस्ट्री कैरेक्टर मौजूद है। इस कैरेक्टर का नाम अभी तक सामने नहीं आया है और इसके पास Rebel Rush नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप आगे की ओर 0.5 सेकंड्स की स्पीड से तेजी से बढ़ सकते हैं। आप इस कैरेक्टर को लगातार भी उपयोग कर सकते हैं।


2) नया पेट - Fang

पेट काफी आकर्षक है (Image via Garena)
पेट काफी आकर्षक है (Image via Garena)

Free Fire में नए पेट को लाया गया है और इसका नाम Fang है। इसके पास Wolfpack Bond नाम की ताकत है। इसकी मदद से जब आपकी HP फूल होती है तो 10 EP मिलती है और अगर HP ज्यादा नहीं रहती तो 5 HP मिलती है। यह एक जबरदस्त पेट है।


3) नया सोशल आइलैंड मोड

आपको एक नया अपडेट देखने को मिलेगा (Image via Garena)
आपको एक नया अपडेट देखने को मिलेगा (Image via Garena)

Garena ने एडवांस सर्वर में एक सोशल आइलैंड मोड को इंट्रोड्यूस किया है। इस मोड में कई नई चीज़ें हैं। इस ऐप में फुटबॉल स्टेडियम, पार्क और अन्य चीज़ें मौजूद हैं। यहां पर आप लोगों से मिल सकते हैं और इसमें कस्टम और ट्रेनिंग ऑप्शन भी मौजूद है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद जरूर थोड़ी अलग साबित हो सकती है और अपडेट्स के बाद बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।