Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) की इन-गेम करेंसी डायमंड्स हैं। इन्हें पैसे खर्च करके खरीदना पड़ता है। इसकी मदद से आप गेम में मौजूद ढेरों बेहतरीन आयटम्स हासिल कर सकते हैं। डायमंड्स असल में काफी महंगे मिलते हैं। ऐसे में हर कोई इन्हें सोच-समझकर इस्तेमाल करना चाहेगा। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जिनपर डायमंड्स जरूर खर्च करना चाहिए।
Free Fire MAX में 3 चीज़ें जिन्हें डायमंड्स खर्च करके जरूर खरीदना चाहिए
1) कैरेक्टर्स और पेट्स
Free Fire MAX में अगर आपके पास काफी डायमंड्स हैं, तो सबसे पहले अच्छा पेट और कैरेक्टर खरीदना बेहतर विकल्प रहेगा। इनके पास अनोखी ताकत होती है। आप सही तरह से इनका उपयोग करके मैचों में फायदा उठा सकते हैं। K, Dimitri और Alok समेत अन्य कैरेक्टर्स डायमंड चर्च करने के लिए बढ़िया हैं। पेट्स के मामले में भी कुछ अच्छे विकल्प देखने को मिल जाते हैं।
2) एलीट पास
एलीट पास असल में इस बैटल रॉयल गेम का सबसे अच्छा विकल्प है। आप डायमंड्स खर्च करके इसे खरीद सकते हैं। बाद में आपको मिशन्स पूरे करने होंगे और बदले में कई तगड़े इनाम मिल जाएंगे। एलीट पास में बैकपैक, लूट बॉक्स समेत ढेरों अलग-अलग तरह के इनाम मिलते हैं।
3) गन स्किन
गन स्किन का उपयोग करने से बहुत हद तक आपको मदद मिलेगी। स्किन द्वारा गन का लुक बेहतर हो जाता है। इसके साथ ही स्टैट्स के मामले में सुधार आता है। गन का उपयोग करने का तरीका बेहतर हो जाता है। स्किन से डैमेज, रीलोड स्पीड और रेंज समेत अलग-अलग चीज़ों में बदलाव आता है। आपको फाइट्स में इस चीज़ से मदद मिलेगी।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद डायमंड्स खर्च करने के मामले में अलग रह सकती है।)