Mistakes Avoid Battle Royale Mode: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) काफी सारे लोगों का बेहद प्रिय गेम है। वो इस गेम में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए आपको गेम खेलते समय कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें बैटल रॉयल मोड में खिलाड़ियों को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग हो सकता है।)
3 बड़ी गलतियां जो Free Fire MAX के बैटल रॉयल मोड में खिलाड़ियों को बिल्कुल नहीं करनी चाहिए
1) हॉट ड्रॉप पर लैंड करना
Free Fire MAX में कई जगह हैं, जहां बहुत सारे लोग उतरते हैं। उस जगह पर अगर आप भी लैंड हो गए, तो बचकर निकलना बेहद मुश्किल हो जाएगा। यह बड़ी गलती होगी और आपको यह करने से बचना चाहिए। हमेशा ही ऐसी जगह लैंड करें, जहां कम लोग हो। इससे अंत तक बचकर रहने के चांस ज्यादा होते हैं।
2) बहुत ज्यादा रश करना
बैटल रॉयल मोड में अगर अच्छा प्रदर्शन करना है, तो अटैक करने के साथ-साथ आपको डिफेंड करना भी सीखना होगा। अगर आप सिर्फ रश ही करते रहेंगे, तो दिक्कत आ जाएगी। इसी वजह से आपको समय-समय पर ही जोखिम उठाना चाहिए। बचे हुए समय में बचकर खेलना चाहिए।
3) स्क्वाड मोड में अकेले खेलना
Free Fire MAX में गलती खिलाड़ी तब करते हैं, जब वो स्क्वाड मोड में अकेले ही खेलने की कोशिश करते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि चारों विरोधियों से अकेले भिड़ना मुश्किल है। हमेशा ही आपको अपनी टीम के साथ खेलना चाहिए। रैंडम लोगों के साथ खेलने की गलती भारी पड़ सकती है।
गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।