Free Fire MAX में 3 बड़ी गलतियां जो खिलाड़ी रैंक मैचों के दौरान करते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई अपनी रैंक बढ़ाना चाहता है क्योंकि इससे आप दूसरे प्लेयर से बेहतर नज़र आते हैं। रैंक बढ़ाना आसान नहीं है और इसके लिए काफी मेहनत करनी होती है। प्लेयर्स को अपनी स्किल्स दिखानी होती है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होता है। कई सारे प्लेयर्स यह चीज़ें करते हैं, लेकिन फिर भी उनसे गलतियां होती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो रैंक पुश करते समय प्लेयर्स से हो जाती है।

Ad

Free Fire MAX में 3 बड़ी गलतियां जो खिलाड़ी रैंक मैचों के दौरान करते हैं

3) शुरुआत में फाइट्स करना

youtube-cover
Ad

कई सारे प्लेयर्स यह गलती करते हैं। Free Fire MAX में अगर आपको रैंक बढ़ाना है, तो अंत तक सर्वाइव करना जरुरी है। ऐसे में अगर आप शुरुआत में हर बार फाइट्स का हिस्सा बन जाएंगे, तो फिर आपके लिए सर्वाइव करना मुश्किल होगा। ऐसे में आपको शुरुआत से फाइट्स नहीं करना चाहिए और अंत तक सर्वाइव करने के बारे में सोचना चाहिए।


2) सही कैरेक्टर का चुनाव नहीं करना

youtube-cover
Ad

कई सारे प्लेयर्स ऐसे कैरेक्टर्स का चुनाव करते हैं, जिनका गेम में उतना फायदा नहीं होता है। आपको दूसरों को देखकर कैरेक्टर का चुनाव नहीं करना चाहिए। खुद के खेलने के तरीके के अनुसार कैरेक्टर का चुनाव करें। आपको थोड़े डायमंड्स खर्च करके प्रीमियम कैरेक्टर्स की ओर जाना चाहिए और इससे जरूर ही मैच में फायदा होता है।


1) ज्यादा आक्रमक होना

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कई खिलाड़ी काफी ज्यादा आक्रमक तरीके से खेलते हैं। वो बिना सोचे-समझे रश कर देते हैं और ऐसा करने पर जरूर ही आपको नुकसान हो सकता है। आपको इस तरह से नहीं खेलना चाहिए। ऐसा करने पर कभी रैंक नहीं बढ़ेगी।

(नोट: इस आर्टिकल में गलतियों को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रह सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications