Free Fire MAX में 3 ताकतवर गन स्किन्स जो दुश्मनों को ज्यादा से ज्यादा डैमेज देने में सक्षम हैं

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में विरोधियों से लड़ाई करने के लिए खिलाड़ियों को ढेरों हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं। हालांकि, डेवलपर्स गन्स की ताकत को बढ़ाने के लिए लिजेंड्री और रेयर स्किन्स को शामिल करते हैं। सभी गन स्किन्स की अलग-अलग डैमेज देने की क्षमता होती है, जिन्हें प्लेयर्स डैमेज के आधार पर खरीद सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 ताकतवर गन स्किन्स को लेकर बात करेंगे।

Ad

नोट: Free Fire India को बहुत जल्द गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।


Free Fire MAX में 3 ताकतवर गन स्किन्स जो दुश्मनों को ज्यादा से ज्यादा डैमेज देने में सक्षम है

3) FAMAS - Demonic Grin

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में तीसरे नंबर पर Famas Demonic Grin गन स्किन है। इसका उपयोग खिलाड़ियों के द्वारा मिड रेंज में किया जाता है। यह गन सिंगल बुलेट पर काम करती है। इस स्किन का उपयोग करके विरोधियों को ज्यादा से ज्यादा डैमेज दे सकते हैं। FAMAS Demonic Grin गन स्किन का इस्तेमाल करने से डैमेज दोगुना हो जाता है, वहीं रेट ऑफ फायर में भी बढ़ोतरी होती है। इसी के साथ रीलोड स्पीड के मामले में थोड़ा नुकसान झेलने को मिलता है।


2) MP40 - Predatory Cobra

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में MP40 सबसे ताकतवर SMG गन है। प्लेयर्स Predatory Cobra स्किन का उपयोग करके आसानी से विरोधियों को किल कर सकते हैं। इस गन का उपयोग क्लोज और मिड रेंज में किया जाता है। रेड कलर की Cobra स्किन खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा प्रभावित करती है। इस स्किन ने डैमेज को दोगुना किया है, वहीं रेट ऑफ फायर में बढ़ोतरी देखने को मिलती है और रीलोड स्पीड कम हो जाती है।


1) SCAR - Megalodon Alpha

youtube-cover
Ad

Free FIre MAX में Megalodon Alpha जबरदस्त गन स्किन है। इस स्किन को अनोखे तरीके से तैयार किया गया है, जो फैंस को बहुत पसंद आती है। SCAR गन का उपयोग क्लोज, मिड और लॉन्ग तीनों रेंज में किया जाता है। Megalodon Alpha गन स्किन के डैमेज में बढ़ोतरी होती है, वहीं रेट ऑफ फायर दोगुना हो जाता है और रीलोड स्पीड घट जाती है।

(नोट: इस आर्टिकल में 3 जबरदस्त गन स्किन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। सभी खिलाड़ियों की पसंद स्किन्स के मामले में अलग हो सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications