Free Fire MAX में 3 पेट्स जिन्हें खरीदने के लिए डायमंड्स खर्च करना बेवकूफी है

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स गेम का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं। शुरुआत से ही खिलाड़ियों के द्वारा पेट को अहम प्राथमिकता दी गई है। हालांकि, स्टोर सेक्शन में कुछ चुनिंदा पेट्स हैं, जो बीना ताकत के जोड़े गए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 पेट्स को लेकर बात करेंगे, जिन्हें खरीदने के लिए डायमंड्स खर्च करना बेवकूफी हो सकती है।


Free Fire MAX में 3 पेट्स जिन्हें खरीदने के लिए डायमंड्स खर्च करना बेवकूफी है

1) Mechanical Pup

youtube-cover

Mechanical Pup पेट को बहुत समय पहले गेम के स्टोर में जोड़ा गया था। इसमें किसी भी प्रकार की ताकत नहीं देखने को मिलती है। यह लेवल 1 और लेवल 4 पर दो अनोखी स्किन्स प्रदान करता है। एक्शन के मामले में खिलाड़ियों को 5 एनिमेशन मिलते हैं, जिनका उपयोग करके मैदान पर अनोखा प्रभाव डाल सकते हैं। इस पेट को खरीदने के लिए 399 डायमंड्स खर्च करना पड़ेगा, जोकि एक बेवकूफी का कारण बन सकता है।


2) Kitty

youtube-cover

इस बैटल रॉयल गेम में Kitty पेट को सबसे पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। इसमें किसी भी प्रकार की ताकत नहीं देखने को मिलती है। आपको साधारण स्किन और चार एक्शन्स देखने को मिल जाएंगे। अगर इस पेट को खरीदने पर डायमंड्स खर्च करते हैं, तो यह एक प्रकार से बेवकूफी हो सकती है।


3) Night Panther

youtube-cover

Free Fire MAX में Night Panther पेट स्टोर सेक्शन में देखने को मिलता है। इसमें Weight Training नाम की ताकत मौजूद है। यह इन्वेंट्री की जगह को बढ़ाता है जो किसी भी प्रकार के काम का नहीं है। इस पेट की कीमत 499 डायमंड्स है जिसे खरीदने पर एक बेवकूफी हो सकती है। इसमें दो स्किन्स और तीन एक्शन्स मिलते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में पेट्स पर डायमंड्स खर्च करने को लेकर लेखक ने अपनी राय व्यक्त की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

App download animated image Get the free App now