Free Fire में OB29 अपडेट के बाद 3 ताकतवर और फायदेमंद पेट्स  

Image credit: ff.garena.com ff40
Image credit: ff.garena.com ff40

Free Fire दुनिया का सबसे प्रसिद्व बैटल रॉयल गेम है। इस गेम के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों के लिए काफी खास और शानदार फीचर्स इन-गेम जोड़ते रहते हैं। 4 अगस्त 2021 को इन-गेम OB29 अपडेट जोड़ा गया है। इस अपडेट के दौरान नए कैरेक्टर्स, गन, आइटम्स और मोड्स जोड़े हैं।

Ad

Free Fire कुछ दिनों में एक नया पेट भी इन-गेम जोड़ने वाला है। इस समय कुछ 16 पेट्स के विकल्प स्टोर सेक्शन में उपस्थित है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire में OB29 अपडेट के बाद 3 ताकतवर और फायदेमंद पेट्स के विकल्प पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire में OB29 अपडेट के बाद 3 ताकतवर और फायदेमंद पेट्स

#1 - Detective Panda

youtube-cover
Ad

Free Fire में Detective Panda काफी फायदेमंद होता है। इन-गेम Panda को काफी समय पहले स्टोर सेक्शन में जोड़ा था। इसमें पांडा ब्लेसिंग्स नाम की ताकत मौजूद है। ये मैदान पर दुश्मन को कील करने पर खिलाड़ी की 4HP से 10HP तक बढ़ाता है। इन-गेम स्टोर सेक्शन में Detective Panda की कीमत 699 डायमंड्स है। इसके आलावा OB29 अपडेट में जोड़े गए Dimitri और Thiva के साथ पेयर कर सकते हैं।


#2 - Falco

youtube-cover
Ad

Garena Free Fire के डेवेल्पर्स ने काफी समय पहले इन-गेम सबसे पहला उड़ने वाला पेट इन-गेम जोड़ा था। इसमें स्काईलाइन स्प्री नाम की ताकत मौजूद है। ये खिलाड़ी की ग्लाइडिंग स्पीड को 15% से 25% तक बढ़ाता है। मैदान पर ये खिलाड़ी को काफी तेजी से लैंडिंग कराता है। स्टोर सेक्शन में Detective Panda की कीमत 699 डायमंड्स है।


#3 - Dreki

youtube-cover
Ad

Free Fire के अंदर Dreki में ड्रैगन ग्लेर नाम की ताकत मौजूद है। ये मैदान पर दुश्मनों के लिए काफी खतरनाक पेट है। Dreki मैदान पर दुश्मन की लोकेशन को बताता है, जो रेड कलर से मिनी मैप में दिखाई देती है। स्टोर सेक्शन में Dreki की कीमत 699 डायमंड्स है।

नोट: इस आर्टिकल में राइटर के आधार पर 3 फायदेमंद पेट्स का चयन किया गया है, जो OB29 अपडेट के बाद काफी फायदा दिला सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications