Free Fire Max में OB39 अपडेट के बाद 3 शक्तिशाली कैरेक्टर्स, जिनका उपयोग खिलाड़ियों को करना चाहिए

4 शक्तिशाली कैरेक्टर्स (Image via Garena)
4 शक्तिशाली कैरेक्टर्स (Image via Garena)

CHARACTERS : Free Fire Max में कैरेक्टर्स गेम का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। क्योंकि, जब हर कोई प्लेयर्स विरोधियों से फाइट करते हैं, तो उनको एक्टिव ताकत वाले कैरेक्टर्स काफी फायदा प्रदान करते हैं। इन-गेम अनेक कैरेक्टर्स के विकल्प है।

Ad

गेमर्स अपनी पसंद के आधार पर डायमंड्स का पेमेंट करके कैरेक्टर को अनलॉक कर सकते हैं। हालांकि, 22 मार्च 2023 को इन-गेम लेटेस्ट OB39 अपडेट जोड़ा गया है। खैर, इस आर्टिकल में हम अपडेट के बाद 3 ताकतवर कैरेक्टर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं।


Free Fire Max में OB39 अपडेट के बाद 3 शक्तिशाली कैरेक्टर्स

3) Xayne (ताकत - एक्सट्रीम एनकाउंटर)

youtube-cover
Ad

Free Fire Max में Xayne कैरेक्टर की ताकत को रिवर्क किया गया है। इसमें एक्सट्रीम एनकाउंटर नाम की एक्टिव ताकत है। इसकी ताकत का इस्तेमाल करते समय पात्र के ऊपर एक गोला दिखाई देता है।

इसका इस्तेमाल करने पर 8 सेकंड्स में 50 HP मिलती है। इस समय के दौरान हीलिंग इफ़ेक्ट काफी बढ़ जाता है। इस पात्र का कुल डाउन समय 75 सेकंड्स है।


2) Santino (ताकत - शेप स्प्लिटर)

youtube-cover
Ad

Santino सबसे खतरनाक कैरेक्टर है। इसमें शेप स्प्लिटर नाम की ताकत है। इस पात्र का इस्तेमाल टेलीपोर्ट होने के लिए किया जाता है जो काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। इस कैरेक्टर का हर कोई फैंस इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं।

इसकी ताकत 60 मीटर के दायरे में कार्य करती है। इसका कुल डाउन समय 80 सेकंड्स का है। इस ताकत को एक्टिव करते हैं, तो एक क्लोन उसी दिशा में आगे जाता है और 60 मीटर तक टेलीपोर्ट हो सकते हैं। ये ताकत सभी खिलाड़ियों को काफी आकर्षित कर रही है।


1) Alvaro (ताकत आर्ट ऑफ डेमोलिशन)

youtube-cover
Ad

Free Fire Max में अपडेट के बाद में Alvaro कैरेक्टर की ताकत काफी फायदेमंद हो गई है। इसमें आर्ट ऑफ डेमोलिशन है। अगर Alvaro का इस्तेमाल करके विरोधियों पर ग्रेनेड थ्रो करते हैं। एक ग्रेनेड तीन टुकड़ो में विभाजित हो जाता है और हर ग्रेनेड से 30% डैमेज होगा।

नोट : इस आर्टिकल में दी गई जानकारी राइटर के आधार पर है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications