Free Fire MAX में ढेरों कैरेक्टर्स हैं लेकिन सभी की ताकत एक-जैसी नहीं है। कुछ ज्यादा ताकतवर हैं और कुछ उतने उपयोग नहीं आते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है और वो तगड़ा विकल्प हैं।
Free Fire MAX में 3 सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले कैरेक्टर्स
3) Skyler

Skyler असल में वियतनाम के प्रसिद्ध सिंगर Sơn Tùng M-TP पर आधारित है। इस करैक्टर की Riptide Rhythm नाम की ताकत 50 मीटर के अंदर मौजूद 5 ग्लू वॉल्स तबाह की जा सकती है। एक ग्लू वॉल तबाह होने से 4 HP पॉइंट्स मिलते हैं और इसका कूलडाउन 85 सेकंड्स का है। आप अंतिम जोन में इससे फायदा उठा सकते हैं।
2) K

K असल में KSHMR के साथ कोलैबरेशन में बनाया गया है। इसके पास Master of All नाम की ताकत है। इससे EP के मामले में फायदा होता है और आपको 50 मिलती है। इसमें दो मोड्स हैं और दूसरे मोड का इस्तेमाल करके आप EP को HP में बदलने के कन्वर्जन रेट को बढ़ा सकते हैं। इससे HP और हेल्थ के मामले में दिक्कत नहीं आती है।
1) Alok

Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। यह कैरेक्टर असल में एक प्रसिद्ध DJ पर आधारित है। इस कैरेक्टर के पास दो ताकत है। दरअसल, इससे मूवमेंट स्पीड 10% तक बढ़ जाती है। साथ ही हर सेकंड आपको 5 HP मिलती है और इसका इफेक्टर 5 सेकंड्स तक रहता है। Alok का कूलडाउन 70 सेकंड्स का है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने कैरेक्टर्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)
