Free Fire MAX में 3 शक्तिशाली कैरेक्टर्स जो रैंक पुश में मददगार साबित हो सकते हैं

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) रैंक सिस्टम पर आधारित लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है, जिसे मिलियन खिलाड़ियों के द्वारा एंड्रॉइड डिवाइस पर खेला जाता है। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 शक्तिशाली कैरेक्टर्स को लेकर जानकारी देने वाले हैं, जो रैंक पुश में मददगार साबित होते हैं।


Free Fire MAX में 3 शक्तिशाली कैरेक्टर्स जो रैंक पुश में मददगार साबित हो सकते हैं

1) DJ Alok कैरेक्टर

youtube-cover

DJ Alok कैरेक्टर के पास Drop the Beat नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह रैंक पुश करने के लिए बढ़िया विकल्प माना जाता है। यह 5 मीटर के दायरे में 15% स्पीड मूवमेंट को बढ़ाता है। साथ ही 10 सेकेंड्स तक 3 HP मिलती है। इसका कूलडाउन समय 45 सेकेंड्स का है। इस कैरेक्टर को स्टोर में जाकर गोल्ड कोइंस और डायमंड्स से खरीद सकते हैं।


2) Chrono कैरक्टर

youtube-cover

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर Chrono कैरेक्टर का नाम दर्ज है, जिसमें Time Turner नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह एक्टिव ताकत वाला मेल कैरेक्टर है। इस कैरेक्टर की ताकत का इस्तेमाल करते हैं, तो यह एक ब्लॉक बनाता है, जिसमें खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का डैमेज नहीं होगा। यह ब्लॉक एक बार में 6 सेकेंड्स तक काम करता है। इसका कूलडाउन समय 110 सेकेंड्स का है। यह रैंक पुश करने के लिए ताकतवर कैरेक्टर माना जाता है।


3) Orion कैरेक्टर

youtube-cover

Free Fire MAX में रैंक पुश करने की लिस्ट में तीसरे स्थान पर Orion कैरेक्टर का नाम मौजूद है। Orion कैरेक्टर के पास Ice Iron नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह एक्टिव ताकत वाला मेल कैरेक्टर है। ताकत का उपयोग करते हैं, तो सामने मौजूद दुश्मन आपको किसी भी प्रकार से डैमेज देने में असमर्थ रहेंगे। इस ताकत का उपयोग सिर्फ 3 सेकेंड्स तक कर सकते हैं। इसका कूलडाउन समय 3 सेकेंड्स का है, जो रैंक पुश करने के लिए मददगार साबित होता है।

(नोट: इस आर्टिकल में रैंक पुश करने के लिए शक्तिशाली कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी खिलाड़ियों की पसंद अलग हो सकती है।)

App download animated image Get the free App now