Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) भारतीय गेमिंग कम्युनिटी का प्रसिद्ध गेम है, जिसे करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा एंड्रॉइड डिवाइस पर खेला जाता है। यह रैंक सिस्टम पर आधारित बैटल रॉयल गेम है, जिसमें खिलाड़ियों को रैंक पुश करने के लिए बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड के विकल्प मिल जाते हैं। सभी प्लेयर्स रैंक पुश करके अच्छे टियर पर जाने की उम्मीद रखते हैं, लेकिन उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम रैंक पुश करने के लिए 3 ताकतवर कैरेक्टर्स की बात करेंगे।
3 ताकतवर कैरेक्टर्स जिनका उपयोग करके Free Fire MAX में रैंक पुश कर सकते हैं
3) Wukong

Free Fire MAX में Wukong खतरनाक कैरेक्टर है, जिसमें Camouflage नाम की अनोखी ताकत देखने को मिलती है। इसकी ताकत का उपयोग करते हैं, तो कैरेक्टर लगभग 15 सेकेंड्स के लिए बुश में बदल जाता है और मूवमेंट स्पीड को 10% तक कम कर देता है। इस कैरेक्टर का कूलडाउन समय 200 सेकेंड्स हैं। साथ ही दुश्मन को नॉक करने पर ताकत का तुरंत इस्तेमाल कर पाएंगे।
2) K

K शक्तिशाली कैरेक्टर है, जिसे Captain Booyah के नाम से भी जाना जाता है। इसमें Master of All नाम की ताकत है, जिसमें Jiu-Jitsu Mode और Psychology Mode शामिल हैं। दोनों मोड में अलग-अलग काम होता है। पहले मोड में EP का कन्वर्जन रेट बढ़ा सकते हैं और दूसरे मोड के अंदर हर 3 सेकेंड्स में 2 EP बढ़ेगी, जो 100 EP तक जाएगी। इसका कूलडाउन समय 6 सेकेंड्स हैं।
1) DJ Alok

Free Fire MAX में शुरुआत से ही DJ Alok खिलाड़ियों का पसंदीदा कैरेक्टर रहा है, जिसमें Drop the Beat नाम की खास ताकत है। इसकी मदद से प्लेयर्स 10 सेकेंड्स तक 3 HP हर सेकेंड्स हासिल कर सकते हैं। साथ ही मूवमेंट स्पीड को 10% बढ़ा सकते हैं। इसका कूलडाउन समय 45 सेकेंड्स हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में रैंक पुश को लेकर लेखक ने 3 शानदार कैरेक्टर्स की जानकारी दी है। सभी की पसंद इस मामले में अलग हो सकती है।)