Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को रेंज के आधार पर ताकतवर और कमजोर हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 शक्तिशाली गन्स को लेकर बात करेंगे, जिनका उपयोग मिड रेंज में कर सकते हैं।
Free Fire MAX में 3 शक्तिशाली गन्स जिनका उपयोग मिड रेंज में कर सकते हैं
1) MAG-7

Free Fire MAX में पहले स्थान पर मिड रेंज के लिए MAG-7 गन का नाम दर्ज है। इसका उपयोग करके मैदान पर विरोधियों को आसानी से किल कर सकते हैं। यह एक ताकतवर गन मानी जाती है, जैसे मैदान पर आसानी से मिल जाएगी। नीचे इस गन को लेकर खास विशेषता दी गई है:
- बेस डैमेज: 20
- मैगजीन: 8
- रेट ऑफ फायर: 0.2
- अटैचमेंट: ग्रिप और स्टॉक
2) UMP

इस बैटल रॉयल गेम दूसरे नंबर पर UMP का नाम दर्ज है। यह सबमशीन गन की श्रेणी में मौजूद है, जिसे मिड रेंज में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह विरोधियों को तगड़ा डैमेज देने में बढ़िया विकल्प मानी जाती है। इसका उपयोग करके मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। नीचे इस गन को लेकर खास विशेषता दी गई है:
- रेट ऑफ फायर: 75
- रीलोड स्पीड: 77
- मूवमेंट स्पीड: 79
- डैमेज: 49
- आर्मर पेनेट्रेशन: 63
- रेंज: 36
- एक्यूरेसी: 36
- मैगजीन: 48
3) XM8

Free Fire MAX की लिस्ट में अंतिम नंबर पर XM8 का नाम दर्ज है। इसका उपयोग करके मिड रेंज में मौजूद विरोधियों को आसानी से किल कर सकते हैं। इस गन में खिलाड़ियों को कई प्रकार की Evo गन स्किन मिल जाएगी, जो एट्रीब्यूट्स के मामले में काफी फायदा प्रदान करती है। नीचे इस गन को लेकर खास विशेषता दी गई है:
- क्लास: असॉल्ट राइफल
- फायर रेट: 60
- एक्यूरेसी: 58
- रेंज: 58
- मूवमेंट स्पीड: 73
- डैमेज: 33
- आर्मर पेनेट्रेशन: 0
- मैगजीन: 25
(नोट: इस आर्टिकल में मिड रेंज के लिए शक्तिशाली गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है)