Free Fire Max में (DJ Alok + Chrono) कैरेक्टर के साथ पेयर करने के लिए 3 शक्तिशाली पेट्स के विकल्प

3 शक्तिशाली पेट्स के विकल्प (Image via Garena)
3 शक्तिशाली पेट्स के विकल्प (Image via Garena)

Pets : Free Fire Max विश्व का सबसे पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेला जाता है। गरेना के डेवेलपर हर दो महीने में ओपन बीटा अपडेट जोड़ते हैं। 11 जनवरी 2023 को ही लेटेस्ट वर्जन जोड़ा गया था, जिसमें अनोखे फीचर्स और खास बदलाव किया है।

Ad

हालांकि, प्रत्येक अपडेट में डेवेलपर न्यू कैरेक्टर्स और पेट्स को जोड़ते रहते हैं। गेम के अंदर DJ Alok और Chrono सबसे ताकतवर कैरेक्टर्स माने जाते हैं। इन दोनों कैरेक्टर्स के कॉम्बिनेशन में शक्तिशाली पेट्स को पेयर करते हैं, तो मैदान पर काफी फायदा मिल सकता है। खैर, इस आर्टिकल में हम दोनों कैरेक्टर्स के साथ पेयर करने के लिए 3 शक्तिशाली पेट्स के विकल्प पर नजर डालने वाले हैं।

नोट : इन कैरेक्टर्स के साथ पेट्स को पेयर करने के लिए लेखक के आधार पर जानकारी दी गई है।


Free Fire Max में (DJ Alok + Chrono) कैरेक्टर के साथ पेयर करने के लिए 3 शक्तिशाली पेट्स के विकल्प

गरेना फ्री फायर मैक्स में DJ Alok और Chrono सबसे ताकतवर कैरेक्टर्स है। इन दोनों पात्रों के साथ शक्तिशाली पेट्स को पेयर करते हैं तो मैदान पर फाइटिंग के दौरान फायदा मिल सकता है।

3) DJ Alok + Chrono के साथ Falco

Falco पेट (Image via Garena)
Falco पेट (Image via Garena)

ताकत - स्काईलाइन स्प्री

Ad

Free Fire Max में Falco एक मात्र उड़ने वाला पेट है। ये कैरेक्टर के ऊपर उड़ता रहता है। इसकी ताकत ग्लाडिंग स्पीड को 15% से 25% तक बढ़ाता है। इस ताकत की मदद से ग्राउंड पर काफी रफ्तार से लैंड कर सकते हैं।

लेवल बढ़ने पर ग्लाडिंग स्पीड बढ़ती जाएगी। ये पेट दोनों कैरेक्टर के साथ पेयर करने पर बढ़िया विकल्प है।


2) DJ Alok + Chrono के साथ Sensei Tig

Sensei Tig पेट (Image via Garena)
Sensei Tig पेट (Image via Garena)

ताकत - निंबल निंजा

Ad

Free Fire Max में गेम के अंदर Sensei Tig को अनोखी तरह से बनाया गया है। ये शेर पर आधारित पेट है। अगर इस पेट का उपयोग करते हैं तो सामने वाले कैरेक्टर की ताकत को कम कर देता है। ये मार्किंग वाले कैरेक्टर की ताकत का उपयोग नहीं करने देता है। जैसे Moco दुश्मन की लोकेशन को रिवील करता है तो ये उसकी ताकत का उपयोग नहीं करने देता है। ये दोनों पात्रों के लिए बढ़िया विकल्प है।


1) DJ Alok + Chrono के साथ Rockie

Rockie पेट (Image via Garena)
Rockie पेट (Image via Garena)

ताकत - स्टे चील

Free Fire Max में Rockie सबसे शानदार विकल्प है। ये ग्राउंड पर कैरेक्टर के कुल डाउन समय को कम कर देता है। लेवल वन पर 7% और मैक्स लेवल पर 15% तक कम करता है। DJ Alok और Chrono के साथ बढ़िया पेट विकल्प है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications