Free Fire MAX में 3 ताकतवर पेट्स जो रैंक पुश करने में फायदेमंद माने जाते हैं 

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को पेट्स का अनोखा फीचर मिल जाता है, जिसका उपयोग करके मैदान पर तगड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, ढेरों पेट्स होने की वजह से प्लेयर्स कन्फ्यूज हो जाते हैं कि रैंक पुश करते समय कौनसा पेट फायदेमंद होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 आक्रामक पेट्स को लेकर बात करेंगे, जिनका उपयोग करके रैंक पुश कर पाएंगे।

Ad

Free Fire MAX में 3 ताकतवर पेट्स जो रैंक पुश करने में फायदेमंद माने जाते हैं

1) Rockie

youtube-cover
Ad

इस बैटल रॉयल गेम में Rockie सबसे ताकतवर पेट माना जाता है, जिसमें Stay Chill नाम की फायदेमंद ताकत देखने को मिलती है। इस पेट का उपयोग करके मैदान पर कैरेक्टर्स के कूलडाउन समय को कम कर सकते हैं और उनकी ताकत का उपयोग करके रैंक को तेजी से बढ़ा पाएंगे। इस पेट को एक्टिव ताकत वाले कैरेक्टर के कॉम्बिनेशन में उपयोग करना होगा।


2) Beaston

youtube-cover
Ad

Beaston पेट का उपयोग करके आसानी से रैंक पुश कर सकते हैं। इसमें Helping Hand नाम की अनोखी ताकत देखने को मिलती है। इस पेट का उपयोग करके थ्रो करने वाले आयटम्स को काफी दुरी तरह फेंक सकते हैं और विरोधियों को किल कर सकते हैं। मैदान पर दुश्मनों के द्वारा घरों में कैंपिंग किया जाता है, उस अवस्था में आपको ग्रेनेड का उपयोग करना होगा, जिससे उन्हें डैमेज देकर फिनिश करके रैंक पुश कर सकेंगे।


3) Detective Panda

youtube-cover

Free Fire MAX में Detective Panda अनोखा पेट है, जिसमें Panda's Blessings नाम की देखने को मिलती है। इस पेट का उपयोग करके आसानी से रैंक पुश कर सकते हैं। अगर मैदान पर विरोधियों को एलिमिनेट करते हैं, तो यह तुरंत 10 HP प्रदान करता है। इस पेट की मदद से लगातार विरोधियों को किल करके हीलिंग को बढ़ा सकते हैं और मैच में सर्वाइव करके रैंक पुश कर सकते हैं। इस पेट को स्टोर में जाकर डायमंड्स का इस्तेमाल करके खरीद सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications