3 कारण क्यों Free Fire में Chrono अभी भी एक ताकतवर कैरेक्टर माना जा सकता है

image via ff.garena.com
image via ff.garena.com

Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। आप इन कैरेक्टर्स की मदद से गेम में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। गेम में Chrono को एक ताकतवर कैरेक्टर माना जाता था लेकिन कुछ अपडेट्स पहले इसकी ताकत को कम कर दिया।

इस वजह से अब कम लोग इस कैरेक्टर को इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे पता चलता है कि Free Fire में Chrono कैरेक्टर अभी भी पहले की तरह जबरदस्त विकल्प है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनसे पता चलता है कि Free Fire में Chrono एक जबरदस्त कैरेक्टर है।


3 कारण क्यों Free Fire में Chrono अभी भी एक ताकतवर कैरेक्टर विकल्प है

#1 ताकत

youtube-cover

इस कैरेक्टर की मदद से आप 600 तक डैमेज रोक सकते हैं और मूवमेंट स्पीड 15% तक बढ़ सकती है। हालांकि, कूलडाउन 200 सेकंड्स का है। कूलडाउन जरूर ज्यादा है लेकिन लेवल बढ़ाने पर आपको जबरदस्त तरीके से फायदा हो सकता है क्योंकि कूलडाउन मुख्य रूप से थोड़ा कम हो जाता है।


#2 पोजीशन का फायदा

(Image via Badge 99 / YouTube)
(Image via Badge 99 / YouTube)

Free Fire में खिलाड़ियों के पास अपनी शील्ड बनाने का मौका रहता है। रश करते समय आप बिना सोचकर आक्रमक कर सकते हैं और अगर आपके ऊपर कोई हमला करता है तो भी आप अपने लिए कवर बना सकते हैं। इससे में आपको मदद मिलती है और आप मूवमेंट स्पीड बढ़ने से जगह भी बदल सकते हैं।


#3 इससे बचना मुश्किल है

(Image via Badge 99 / YouTube)
(Image via Badge 99 / YouTube)

Free Fire में आप ज्यादातर कैरेक्टर्स की ताकत से बच सकते हैं। हालांकि, Chrono के साथ ऐसा नहीं है। आप इसे शील्ड बन जाती है और दुश्मन कुछ भी नहीं कर पाता है। ऐसे में इससे आपको फायदा होगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय रखी है। कुछ लोगों को यह कैरेक्टर अब शायद उतना पसंद नहीं आता हो।)