3 बड़े कारण क्यों Free Fire MAX में Kactus पेट का उपयोग करना चाहिए

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हर एक पेट के पास अलग ताकत होती है। Kactus एक ऐसा पेट रहा है, जो आते ही चर्चा का विषय बन गया। इसका एक बड़ा कारण यह है कि पेट का लुक दिखने में शानदार है और इसकी ताकत भी काफी ज्यादा रोचक है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे 3 कारणों के बारे में क्यों आपको Kactus पेट का इस्तेमाल करना चाहिए।

Ad

3 कारण क्यों Free Fire MAX में Kactus पेट का उपयोग करना चाहिए

1- हेल्थ बढ़ाने में फायदा होगा

youtube-cover
Ad

Kactus की मदद से आपको हेल्थ के मामले में कभी नुकसान नहीं होगा। इस पेट से आप EP हासिल कर सकते हैं। जैसे ही आप किसी जगह रुकते हैं, आपको हर सेकेंड EP प्रदान करता है। यह EP बाद में आपकी HP को तेजी से बूस्ट करने में मदद करती है।

2- रैंक पुश करने में मदद मिलेगी

youtube-cover
Ad

Kactus पेट रैंक पुश करने वाले प्लेयर्स को मदद दिला सकता है। इस पेट का एक नियम यह है कि जब तक आप एक जगह स्थिर खड़े रहेंगे, आपको लगातार EP मिलेगी। अगर आप रैंक पुश कर रहे हैं और किसी जगह पर कैम्प कर रहे हैं, तो फिर यह पेट आपकी EP लगातार बढ़ाने का काम कर सकता है।

3- EP के मामले में अन्य पेट्स के मुकाबले बेहतर है

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कुछ अन्य पेट्स हैं, जो आपको EP के मामले में फायदा पहुंचाते हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद आपको वहां थोड़ा जोखिम उठाना पड़ता है। Kactus पेट के साथ ऐसा कुछ नहीं है। इसी वजह से यह अन्य पेट्स के मुकाबले एक अच्छा विकल्प है। गेम में इससे भी बेहतर पेट्स होंगे लेकिन EP के मामले में मौजूदा समय में यह बहुत बड़ा विकल्प हो सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में पेट के चुनाव को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications