Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) की एंट्री का ऐलान कुछ हफ्तों पहले देखने को मिला था। इस गेम के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि यह ग्लोबल वर्जन से अलग होने वाला है। यह सिर्फ भारत के लिए आने वाला है। BGMI एक प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है और यह भी मुख्य रूप से भारत के लिए ही रिलीज किया गया था। दोनों ही गेम के रिलीज में कुछ समानताएं हैं। Free Fire India के रिलीज से पहले 3 समानताएं जो BGMI से देखने को मिली हैं1- भारतीय सेलिब्रिटी के साथ कोलैबरेशन View this post on Instagram Instagram PostBGMI की भारत में एंट्री के बाद कई सारे स्ट्रीमर्स के साथ उनका कोलैबरेशन देखने को मिला है। अब उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एम्बेसडर बना लिया है और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ उनका कोलैबरेशन आने वाला है। दूसरी ओर भारतीय Free Fire ने भी रिलीज के ऐलान के साथ दिग्गज भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी के साथ अपने कोलैबरेशन का ऐलान किया। 2- नकली दुनिया का मैसेज View this post on Instagram Instagram PostBGMI को जब रिलीज किया गया था, तो एक बड़ा बदलाव देखने को मिला था। दरअसल, हर मैच के शुरू होने से पहले ऐलान होता है कि यह एक नकली दुनिया है। उसी तरह अब Free Fire में भी इस तरह का ऐलान देखने को मिलने वाला है। दोनों ही गेम में इस फीचर को बेहतर गेमप्ले प्रदान करने के लिए मुख्य रूप से जोड़ा जा रहा है। 3- भारत में ही डाटा रहेगा View this post on Instagram Instagram PostBGMI और Free Fire India दोनों में सबसे अच्छी समानता यह है कि डाटा की सुरक्षा में दिक्कत नहीं होगी। BGMI का डाटा भारत में ही रहता है और उनके सर्वर अलग हैं। दूसरी ओर Garena ने भी Yotta के साथ के पार्टनरशिप करके डाटा की सुरक्षा को बेहतर करने का ऐलान किया है।