3 मौके जब Free Fire India को रिलीज किया जा सकता है

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस खास वर्जन को 5 सितंबर 2023 को रिलीज किया जाना था लेकिन अभी तक यह आया नहीं है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि डेवलपर्स इसे बेहतर बनाने के लिए और भी समय ले सकते हैं। अभी तक नई आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। अभी भारत में त्योहारों का समय चल रहा है और अच्छे अवसर पर गेम को लाया जा सकता है। 3 मौके जब Free Fire India को रिलीज किया जा सकता है।

Ad

3 मौके जब Free Fire India को रिलीज किया जा सकता है

1- दशहरा

youtube-cover
Ad

दशहरा पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। डेवलपर्स इस खास मौके पर भारतीय वर्जन को लाने का फैसला कर सकते हैं। इसके बाद से गेम की नई शुरुआत हो सकती है। डेवलपर्स इस पर्व से जुड़े इवेंट्स को भी गेम में जोड़ सकता है। अगर इस खास त्योहार पर गेम आता है, तो सालों तक फैंस इस चीज़ को याद रखेंगे।

2- दिवाली

youtube-cover
Ad

दिवाली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस शुभ मौके पर कई लोग नई शुरुआत करना पसंद करते हैं और इसी वजह से डेवलपर्स गेम को दिवाली पर रिलीज कर सकते हैं। अभी दिवाली में समय है और ऐसे में Garena के पास गेम को ज्यादा बेहतर बनाने का मौका भी है। पहले भी डेवलपर्स ने दिवाली से जुड़े इवेंट्स गेम में जोड़े हैं और यह चीज़ दोबारा देखने को मिल सकती है।

3- नए साल पर

youtube-cover
Ad

फैंस गेम के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डेवलपर्स ने कुछ हफ्तों के लिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाया था और ऐसे में अगर नए साल तक रुकना पड़ता है, तो कई फैंस निराश होंगे। नए साल के साथ हर कोई नई शुरुआत करता है। ऐसे में अगर गेम दिवाली तक भी तैयार नहीं होता है, तो फिर नए साल पर ही गेम को लाना अच्छा फैसला होगा।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications