Free Fire MAX में 3 तगड़े पेट्स जिनकी ताकत फायदेमंद मानी जाती है

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स गेम का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाते हैं। वर्तमान में 25 से ज्यादा पेट्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिन्हें ताकत के आधार पर कैरेक्टर्स के कॉम्बिनेशंस में इस्तेमाल कर सकते हैं और मैदान पर तगड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि, ढेरों पेट्स होने की वजह से प्लेयर्स सही पेट का चयन करने में असमर्थ रहते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तगड़े पेट्स को लेकर बात करेंगे, जिनकी ताकत फायदेमंद मानी जाती है।

Ad

Free Fire MAX में 3 तगड़े पेट्स जिनकी ताकत फायदेमंद मानी जाती है

1) Detective Panda

Detective Panda पेट (Image via Garena)
Detective Panda पेट (Image via Garena)

Free Fire MAX में Detective Panda के अंदर Panda's Blessings नाम की अनोखी ताकत है। इस पेट की ताकत मुश्किल अवस्था में बहुत ज्यादा फायदा प्रदान करती है, क्योंकि अगर विरोधियों को किल करते हैं, तो खिलाड़ियों को हर किल पर 4HP प्राप्त होगी। यह पेट आक्रामक खिलाड़ियों के लिए बढ़िया विकल्प है, जिसका उपयोग करके अच्छे किल निकाल सकते हैं। पेट को स्टोर सेक्शन में जाकर खरीद सकते हैं।

Ad

2) Rockie

Rockie पेट (Image via Garena)
Rockie पेट (Image via Garena)

Free Fire MAX में Rockie किल निकालने से लेकर रैंक पुश करने तक तगड़ा पेट माना जाता है। इस पेट में Stay Chill नाम की फायदेमंद ताकत मिल जाती है। यह पेट कैरेक्टर्स के कूलडाउन समय को कम करता है। इसकी मदद से आप किसी भी कैरेक्टर्स के कूलडाउन समय को कम कर सकते हैं और उसकी ताकत को बहुत जल्द इस्तेमाल कर पाएंगे। इस पेट को 699 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।

Ad

3) Mr. Waggor

Mr. Waggor पेट (Image via Garena)
Mr. Waggor पेट (Image via Garena)

Mr. Waggor पेट के अंदर Smooth Gloo नाम की जबरदस्त ताकत देखने को मिल जाती है। यह पेट खिलाड़ियों को ग्लू वॉल प्रदान करता है। इस आयटम की मदद से प्लेयर्स विरोधियों के सामने कवर बना सकते हैं और तगड़ा प्रदर्शन करके ज्यादा से ज्यादा किल निकाल सकते हैं। यह पेट खिलाड़ियों को 120 सेकेंड्स में ग्लू वॉल प्रदान करता है। लेवल बढ़ने पर ग्लू वॉल प्रदान करने की अवधि कम हो जाएगी।

(नोट: इस आर्टिकल में तगड़े पेट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications