3 जबरदस्त चीजें जिनपर Free Fire MAX में पैसे खर्च किए जा सकते हैं

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Things Can Buy Using Money in Game: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) काफी लोकप्रिय खेल हैं और कई सारे सक्षम खिलाड़ी इसे खेलते हैं। हालांकि, इस गेम में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर आप इसमें सक्षम हैं और किसी तरह से पैसे खर्च करना चाहते हैं, तो कुछ चीजें अच्छा विकल्प हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीजों के बारे में बात करेंगे, जिनपर पैसे खर्च किए जा सकते हैं।

Ad

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में अलग रह सकती है।)

3 जबरदस्त चीजें जिनपर Free Fire MAX में पैसे खर्च किए जा सकते हैं

3- कैरेक्टर्स और पेट्स

youtube-cover
Ad

कैरेक्टर्स और पेट्स को पैसे खर्च करने के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इसका कारण यह है कि इनके पास अनोखी ताकत होती है और गेम के दौरान आपको इसी चीज से फायदा मिल सकता है। कैरेक्टर्स और पेट्स दोनों की ताकत मैच में किल दिलाने, जीत दर्ज करने या जल्दी ज़ोन में पहुंचाने अलग-अलग तरीके से फायदा देती है। इसी कारण जो चीज गेम में आपको फायदा करे, उसपर पैसे खर्च करना अच्छा फैसला हो सकता है।

2- एलीट पास

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में अगर आपको कम कीमत में ज्यादा आयटम्स हासिल करने हैं, तो फिर एलीट पास अच्छा विकल्प रह सकता है। इसे अभी Booyah Pass के नाम से जाना जाता है। यह पास डेवलपर्स द्वारा ही जारी किए जाते हैं और इसमें इनामों का पूरा पैक होता है। आप उन्हें खरीद सकते हैं और फिर मिशन पूरे करके इनाम क्लेम कर सकते हैं।

1- डायमंड मेंबरशिप

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में डायमंड्स खरीदना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। इस स्थिति में डायमंड्स को पाने के लिए आपको एक सस्ता विकल्प भी मिलता है। आप डायमंड की मेंबरशिप खरीद सकते हैं। साप्ताहिक और मासिक मेंबरशिप दोनों ही अच्छा विकल्प रह सकती हैं। आपको इसमें रोज़ डायमंड्स क्लेम करने होते हैं। इसमें आपको कुछ अन्य चीज़ों का फायदा भी मिल सकता है। कम कीमत में डायमंड्स पाने और पैसे खर्च करने के लिए यह एक स्मार्ट तरीका है।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications