मुख्य वर्जन की 3 चीज़ें जो Free Fire India में नहीं जोड़ी जानी चाहिए

Free Fire India Image Credit ff.garena.com
Free Fire India Image Credit ff.garena.com

Free Fire India: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) को भारत में लाने के लिए डेवलपर्स पूरी तैयारी कर रहे हैं। हर कोई इस गेम के लिए उत्साहित है क्योंकि भारत दूसरा ऐसा देश बनने जा रहा है, जिसके पास Free Fire का खास वर्जन होगा। इस भारतीय वर्जन में कई बेहतरीन चीज़ें देखने को मिलने वाली हैं। इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो मुख्य वर्जन से Free Fire India में नहीं जोड़ी जानी चाहिए।

Ad

मुख्य वर्जन की 3 चीज़ें जो Free Fire India में नहीं जोड़ी जानी चाहिए

1- लाल रंग का खून

Ad

भारतीय वर्जन को डेवलपर्स अलग और खास बनाना चाहेंगे। इस वर्जन में लगातार इस चीज़ को याद दिलाया जाएगा कि यह वर्चुअल दुनिया है। ऐसे में डेवलपर्स जरूर ही लाल रंग के खून को पूरी तरह से हटा सकते हैं। BGMI की तरह हरे रंग में ब्लड दिखाई दे सकता है। देखा जाए तो लाल रंग का खून नहीं जोड़ना ही अच्छी चीज़ रहेगी।

2- लगातार कैरेक्टर्स को जोड़ते जाना

Ad

Free Fire में पहले कम कैरेक्टर्स हुआ करते थे और ऐसे में खिलाड़ियों के लिए चुनाव में ज्यादा दिक्कत नहीं आती थी। अब हर एक अपडेट के साथ कैरेक्टर आता है और इसी वजह से कन्फ्यूजन बढ़ जाता है। देखा जाए तो यह एक अच्छी चीज़ नहीं है। अभी गेम में 50 से ज्यादा कैरेक्टर्स हैं और ऐसे में भारतीय वर्जन में अब इससे ज्यादा कैरेक्टर्स को शामिल नहीं करना चाहिए। अब अगर कैरेक्टर्स आते हैं, तो वो भारतीय सेलिब्रिटी स्टार्स पर आधारित होने चाहिए।

3- मुफ्त इनामों के लिए कठिन मिशन्स बुक करना

Ad

डेवलपर्स ऐसे इवेंट्स को लाते रहते हैं, जिनसे आप मुफ्त में इनाम पा सकते हैं। अब नए वर्जन के साथ खेलने के समय पर सीमा रहेगी। ऐसे में गेम में ज्यादा समय नहीं दिया जा सकेगा। डेवलपर्स को इस चीज़ का ध्यान रखते हुए इवेंट्स को जोड़ना चाहिए। ऐसे इवेंट्स को शामिल करें, जो खेलने की सीमा के अंदर पूरे किए जा सके।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications