Free Fire MAX में 3 चीजें जिनका चुनाव हमेशा ही सोच-समझकर करना चाहिए

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कॉस्मेटिक और रेयर चीजें मिल जाती हैं, जिनका उपयोग करके गेमिंग का अनुभव उठाते हुए आनंद ले सकते हैं। गेम खेलते समय खिलाड़ियों को अनेक चीजों पर ध्यान देना पड़ता है, जो मैदान पर विरोधियों से फाइट करते समय लाभ प्रदान करती है। गेम के अंदर कैरेक्टर्स, पेट्स और गन कॉम्बिनेशन का चुनाव अहम होता हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 चीजों को लेकर बात करने वाले हैं, जिनका चुनाव खिलाड़ियों को सोच-समझकर करना चाहिए।

Ad

Free Fire MAX में 3 चीजें जिनका चुनाव हमेशा ही सोच-समझकर करना चाहिए

3) ताकतवर पेट्स

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में खिलाड़ियों को स्टोर सेक्शन के अंदर 25 से ज्यादा ताकतवर पेट्स के विकल्प मिल जाते हैं। सभी पेट्स में अनोखी ताकत देखने को मिलती है। हालांकि, ढेरों पेट्स होने की वजह से प्लेयर्स सही पेट का चयन नहीं कर पाते हैं। इस वजह से विरोधियों के सामने अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। गेम के अंदर खिलाड़ियों को Mr. Waggor, Rockie, Dreki, Detective Panda और Beaston की तरह ताकतवर पेट्स के विकल्प मिल जाते हैं, जो गेम खेलते समय बहुत उपयोगी होते हैं।


2) बढ़िया गन कॉम्बिनेशन

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में खिलाड़ियों को ताकतवर हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं, जिनका उपयोग करके विरोधियों से फाइट लेकर अच्छे किल निकाल सकते हैं। मैप में लैंड करने के बाद खिलाड़ियों को अनेक गन्स के विकल्प मिल जाते हैं और प्लेयर्स सही गन कॉम्बिनेशन का चयन नहीं कर पाते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को क्लोज और लॉन्ग रेंज के आधार पर गन्स को उठाना चाहिए। आपको क्लोज रेंज के लिए शॉटगन और लॉन्ग रेंज के लिए असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल करना होगा। उदाहरण के लिए M1887 और Groza बढ़िया गन कॉम्बिनेशन है।


1) शक्तिशाली कैरेक्टर्स

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में स्टोर सेक्शन के अंदर खिलाड़ियों को 50 से ज्यादा शक्तिशाली कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। सभी में जबरदस्त ताकत होती है। आप स्टोर सेक्शन में जाकर ताकत के आधार पर कैरेक्टर को चुन सकते हैं। हालांकि, ढेरों कैरेक्टर्स होने की वजह से प्लेयर्स सही कैरेक्टर को चुनने में असमर्थ रहते हैं। इस वजह से Wukong, DJ Alok, K और Chrono कैरेक्टर्स का उपयोग कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में चीजों के चुनाव को लेकर लेखक ने अपनी राय साझा की है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है)

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications