Free Fire MAX में गन्स का काफी महत्व है क्योंकि इससे आप फाइट्स लेते हैं। अगर आपके पास बेहतर गन रहेगी तो आपकी जीत के चांस ज्यादा रहेंगे। अगर आप आसानी से किसी भी फाइट में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं तो फिर हेडशॉट्स लगाना एक अहम चीज़ रहेगी। हेडशॉट्स लगाने से आप किसी भी फाइट्स में जीत दर्ज कर सकते हैं।
Free Fire MAX में हेडशॉट्स की संख्या बढ़ाने के लिए 3 अहम चीज़ें जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए
3) डिस्प्ले सेटिंग्स
![डिस्प्ले सेटिंग्स से काफी बदलाव आता है (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/7c5ce-16482190955289-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/7c5ce-16482190955289-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/7c5ce-16482190955289-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/7c5ce-16482190955289-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/7c5ce-16482190955289-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/7c5ce-16482190955289-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/7c5ce-16482190955289-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/7c5ce-16482190955289-1920.jpg 1920w)
डिस्प्ले सेटिंग्स में जरूर सुधार होना चाहिए। अगर आपकी मूवमेंट थोड़ी लैग हो रही है या फिर मैच के दौरान बेहतर तरीके से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं तो फिर आपको ज्यादा हेडशॉट्स लगा सकते हैं। आपको ग्राफिक्स कम देने चाहिए और इससे गेम लैग नहीं होगा। आप बेहतर तरीके से निशाना लगा पाएंगे और हेडशॉट प्रतिशत भी बढ़ेगा।
2) कस्टम HUD
![कंट्रोल्स को सेट करना एक जरुरी चीज़ है़(Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/fe0b8-16482194875006-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/fe0b8-16482194875006-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/fe0b8-16482194875006-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/fe0b8-16482194875006-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/fe0b8-16482194875006-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/fe0b8-16482194875006-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/fe0b8-16482194875006-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/fe0b8-16482194875006-1920.jpg 1920w)
Free Fire MAX में आपको कंट्रोल्स में अपने अनुसार बदलाव करने चाहिए। इससे रीफ्लेक्स तेज होते हैं और आपको फाइट्स के दौरान सही मायने में काफी ज्यादा फायदा होता है। ज्यादा हेडशॉट लगाने के लिए यह सबसे जरुरी चीज़ है क्योंकि आप कंट्रोल्स के साथ कंफर्टेबल रहेंगे तो निशाना बेहतर तरीके से लगेगा।
1) सेंसिटिविटी सेटिंग्स
![सेंसिटिविटी सेटिंग्स का काफी ज्यादा अहम किरदार रहता है (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/339e7-16482200502119-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/339e7-16482200502119-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/339e7-16482200502119-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/339e7-16482200502119-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/339e7-16482200502119-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/339e7-16482200502119-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/339e7-16482200502119-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/339e7-16482200502119-1920.jpg 1920w)
Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स का उपयोग करके आप अपने प्रदर्शन में सुधार सकते हैं। आपको 6 कंट्रोल्स में सेटिंग्स बदलनी होती है। हर एक डिवाइस के हिसाब से अलग सेंसिटिविटी होती है। हालांकि, आप ट्रेनिंग ग्राउंड में जाकर अपने अनुसार सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं और फिर आपके प्रदर्शन में सही मायने में सुधार होगा। अच्छी बात यह है कि हर एक स्कोप के लिए अलग सेंसिटिविटी सेटिंग्स है और इसी वजह से आपको रेंज के हिसाब से सेंसिटिविटी सेटिंग्स बदलने का विकल्प मिलता है।