Free Fire MAX में K/D रेश्यो बढ़ाने के लिए 3 टिप्स जो आपको फॉलो करनी चाहिए

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में K/D रेश्यो से पता चलता है कि खिलाड़ी की स्किल्स कैसी हैं। ज्यादा किल्स करने वाले खिलाड़ी को तगड़ा माना जाता है और इसकी पहचान किल्स और डेथ के रेश्यो से पता चलती है। कई लोगों के पास अच्छी स्किल्स हैं लेकिन वो K/D रेश्यो बढ़ाने में सफल नहीं होते हैं। हालांकि, कुछ चीज़ों को बेहतर करके वो फायदा उठा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों को लेकर बात करेंगे, जिनसे Free Fire MAX में K/D रेश्यो में सुधार कर सकते हैं।


Free Fire MAX में K/D रेश्यो बढ़ाने के लिए 3 टिप्स जो आपको फॉलो करनी चाहिए

1) लैंडिंग के लिए एक अच्छी और सेफ जगह चुनें

अच्छा लैंडिंग स्पॉट ढूंढें (Image via Garena)
अच्छा लैंडिंग स्पॉट ढूंढें (Image via Garena)

आपको हमेशा ही लैंडिंग पर ध्यान देना चाहिए। कई लोग ऐसी जगह लैंड करते हैं, जहां बहुत भीड़ रहती हैं और वहां जल्दी नॉक होने के चांस रहते हैं। ऐसे में आपको हमेशा ही सेफ जगह पर लैडन करना चाहिए। इससे शुरुआत में फाइट नहीं होगी और आप लूट कर पाएंगे।


2) मैच के पहले हाथ सेट करने के लिए अभ्यास करें

ट्रेनिंग ग्राउंड में जाना बेहतर विकल्प रहेगा (Image via Garena)
ट्रेनिंग ग्राउंड में जाना बेहतर विकल्प रहेगा (Image via Garena)

अगर आपको ज्यादा से ज्यादा किल्स करने हैं, तो पहले आपको थोड़ा अभ्यास करना चाहिए। इससे स्क्रीन पर हाथ सेट हो जाते हैं। प्रोफेशनल प्लेयर्स अमूमन पहले अभ्यास ही करते हैं या अनरैंक मैच खेलते हैं।


3) अच्छे कैरेक्टर कॉम्बिनेशन चुनें

आपको कॉम्बिनेशन चुनने होंगे (Image via Garena)
आपको कॉम्बिनेशन चुनने होंगे (Image via Garena)

आपको Free Fire MAX में कैरेक्टर और पेट्स के कॉम्बिनेशन पर ध्यान देना चाहिए। अच्छे कैरेक्टर्स से फाइट में जीत दर्ज करने के चांस बन जाते बढ़ जाते हैं। इसके अलावा पेट्स का उपयोग करने पर भी फायदा मिलता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका थोड़ा अलग हो सकता है।)