Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे आप स्नाइपर द्वारा अपने निशाने को सुधार सकते हैं

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में अगर आपको अच्छा प्रदर्शन करना है, तो फिर हेडशॉट्स लगाना बेहतर विकल्प रहेगा। हेड पर सबसे ज्यादा डैमेज पड़ता है लेकिन उसपर अटैक करना आसान नहीं है। कई लोग इसके लिए खास तौर पर स्नाइपर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, स्नाइपर चलाने में प्लेयर्स को दिक्कत होती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 टिप्स को लेकर बात करेंगे, जिनसे आप स्नाइपर द्वारा अपना निशाना सुधार सकते हैं।


Free Fire MAX में 3 टिप्स जो स्नाइपर द्वारा निशाने सुधारने में मददगार रह सकते हैं

3) 8x की जगह 4x स्कोप के अभ्यास करें

youtube-cover

8x स्कोप का उपयोग करना आसान नहीं है। इससे बहुत ज़ूम हो जाता है और फिर निशाना लगाना पड़ता है। अगर आप छोटे स्कोप को सही तरह से इस्तेमाल करना सीख जाएंगे, तो फिर बड़े स्कोप का इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा। 4x स्कोप का उपयोग करके आप अभ्यास कर सकते हैं और बाद में जब मैच में 8x का उपयोग आप करेंगे, तो जरूर थोड़ी आसानी होगी। निशाना लगाने में भी आसानी होगी।


2) बीच में निशाना लगाने की कोशिश करें

youtube-cover

Free Fire MAX में अगर आपको स्नाइपर द्वारा सही तरह से निशाना लगाना है, तो फिर समय लेकर सिर के बीच को टारगेट बनाएं। इससे हेडशॉट लगने के चांस ज्यादा रह सकते हैं। इसमें जरूर अभ्यास लगेगा और आप ट्रेनिंग ग्राउंड में जाकर इस चीज़ को लेकर अभ्यास कर सकते हैं। इससे प्रदर्शन में सुधार होगा।


1) ऊंची जगह पर रहकर फायर करें

youtube-cover

Free Fire MAX में अगर आपको बेहतर तरीके से निशाने लगाने हैं और स्नाइपर को सही तरह से इस्तेमाल करना है, तो फिर ऊंची जगह पर रहना फायदेमंद रहेगा। आपको यहां से बढ़िया POV मिलता है। इसी कारण स्नाइपर मिलर हाई ग्राउंड पर रहें।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का तरीका थोड़ा अलग रह सकता है।)